New Park In Hisar : हिसारवासियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामनें आई है। शहर में हरियाली बढ़ाने और जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया जा रहा है। हरियाणा के हिसार में अब तकरीबन 25 करोड़ रुपये खर्च करके पार्कों को नया और साफ-सुथरा बनाया जाएगा। साथ ही तीन कॉलोनियों में 7 नए पार्क भी बनेंगे, जहां लोग आराम कर सकेंगे और घूम-फिर सकेंगे।
हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से अपने राज्य को चमकाने के लिए लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। हरियाणा राज्य के हिसार शहर (Hisar News) को भी साफ सुथरा बनाने के लिए लगातार नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं।
आपको बता दे की हिसार में पार्कों की हालत सुधारने (New Park In Hisar) के लिए तकरीबन 25 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। हिसार शहर में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए अब एक नया मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत शहर की तीन कॉलोनियों में 7 नए पार्क बनाए जाएंगे और लगभग 60 पुराने पार्कों की खराब हालत को सुधारा जाएगा।
अगले महीने शुरू होगा कार्य
नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण की सौगात प्रदान करने वाली इस योजना का एस्टीमेट तैयार हो चुका है और अगले महीने से कार्य शुरू हो जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि निगम ने समावेशी विकास (Overall development) की ओर अहम कदम उठाते हुए शहर के दो प्रमुख पार्कों (मधुबन पार्क तथा सुभाष पार्क) को विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए डेवलप करने का निर्णय लिया है। इन दोनों पार्कों में दिव्यांगों की जरूरत के हिसाब से ट्रैक तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। शहर की कॉलोनियों में नए पार्क बनने से वहां रहने वाले लोगों को सुबह-शाम शहर करने के लिए पार्क की सुविधा मिल सकेगी।
इन कालोनियों में बनाए जाएंगे 7 नए पार्क
हिसार शहर को स्वच्छ बनाने तथा शहर वासियों को शुद्ध वातावरण प्रदान करने के लिए यह नया कदम उठाया गया है। हरियाणा के हिसार शहर की इन तीन प्रमुख कालोनियों में खाली जमीन को पार्कों में बदल दिया जाएगा-
विश्वासपुरम कॉलोनी
हिसार की इस कॉलोनी में हाउस नंबर 97C, 92B, 28A और 33C के नजदीक कुल चार नए पार्क बनाए जाएंगे।
आरएस कॉलोनी
यहां एक नया पार्क विकसित होगा।
वास नगर
यहां 2 नए पार्क तैयार किए जाएंगे।
इन पार्कों का किया जाएगा रेनोवेशन
हिसार शहर को चमकाने (Hisar New Park) के लिए नए पार्क बनाने के साथ-साथ कुछ पार्को का रेनोवेशन भी किया जाएगा, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है-
प्रमुख पार्क
हनुमान मंदिर पार्क (वार्ड 12), श्रीराम वाटिका, सुभाष पार्क, राधा पार्क (वार्ड 1), दुर्गा पार्क (वार्ड 1), गणेश पार्क, शिव पार्क, श्री कृष्णा पार्क।
सेक्टर वाइज पार्क
सेक्टर 13, 14, 16 और 17 के अलग-अलग हाउस नंबरों के पास स्थित दर्जनों पार्क।
वार्ड विशेष
वार्ड नंबर 1, 12, 13, 14, 16 और 17 के पार्कों में मरम्मत, रखरखाव और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।
अन्य पार्क
त्रिवेणी पार्क, यमुना पार्क, नर्मदा पार्क, सरस्वती पार्क, अरावली पार्क, शांति त्रिवेणी पार्क, अर्जुन पार्क और जय हिंद पार्क शामिल हैं। इसके अलावा शहर के वार्ड 12 और वार्ड 2 के अलग-अलग पार्क, बालाजी पार्क और मॉडल टाउन के पार्कों में मरम्मत का काम चल रहा है। साथ ही गुरु जम्भेश्वर पार्क (वार्ड 17) और विवेक विहार पार्क (वार्ड 20) को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
हिसार की सुंदरता (beauty of hisar) को बढ़ाने तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण (clean environment) प्राप्त करवाने के लिए नए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है तथा कई पुराने पार्कों की हालत को सुधारने के लिए टोटल 25 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है।