8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मियों के बीच खूब चर्चांए हो रही है। अब समय बीतने के साथ ही कर्मचारियों में सैलरी बढ़ौतरी को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब इसी बीच कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार कर्मियों की सैलरी में 34% तक इजाफा हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में-
कर्मचारियों को बंपर बढ़ौतरी का अनुमान
देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में नए पे कमीशन को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। जैसे -जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे कर्मचारियों की उम्मीदें नए पे कमीशन से बढ़ती जा रही है। कर्मियों को उम्मीद है कि नए वेतन आयोग के लागू होने से बेसिक सैलरी और भत्तों में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। खबर में जानिए आठवें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट के बारे में-
कितना मिलेगा कर्मचारियों को एरियर
भले ही अभी आठवां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, लेकिन जब भी नया पे कमीशन लागू होगा तो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। हालांकि इसके लिए प्रभावी समय से लागू होने तक के समय का बकाया कर्मियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ा हुआ पैसा पहुंचने में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 तक का वक्त लग सकता है। पुराने पैटर्न पर गौर करें तो वेतन आयोग की रिपोर्ट और उसके कार्यान्वयन के बीच एक समय इंटरवल रहता है। हालांकि, देरी होने पर कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर का भुगतान किया जाएगा।
कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी
रिपोर्ट के मुताबिक 8वें वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी सैलरी और पेंशन में 30 से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है, जिसका सीधा लाभ तकरीबन 1.10 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाला है। जानकारों का मानना है कि फिटमेंट फैक्टर में बदलाव और पे-मैट्रिक्स के रिविजन से ये इजाफा बीते वेतन आयोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है।
हितधारकों से सुझााव की मांग
सरकार ने इस प्रोसेस को पारदर्शी बनाने के लिए हितधारकों से सुझााव की मांग की है। 8वें वेतन आयोग की प्रश्नावली का जवाब देने की आखिरी डेट बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तय की गई है। सभी प्रतिक्रियाएं सिर्फ MyGov पोर्टल के जरिए ही ऑनलाइन स्वीकृत की जाएंगी। गौर करें कि ईमेल, डाक या पीडीएफ के माध्यम से भेजे गए सुझावों पर कोई चर्चां नहीं होगी। अभी फिलहाल में सरकार के पास तकरीबन 50.14 लाख कर्मचारी और तकरीबन 69 लाख पेंशनभोगी पंजीकृत हैं।