Mahindra जल्द लॉन्च करेगी धांसू एसयूवी, 25 KM माइलेज के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Mahindra SUVs : अगर आप भी महिन्द्रा की एसूयवी तो ये खबर आपके काम की है। महिन्द्रा कंपनी की तरफ से जल्द ही धांसू एसयूवी की लॉन्चिंग की जाने वाली है। नई एसयूवी गाड़ी में 25KM माइलेज के साथ ही कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। भारतीय बाजारों में महिन्द्रा कंपनी की ग्राहकों पर पकड़ मजबूत है। लोगों में महिन्द्रा कंपनी की कारों का क्रेज साफ नजर आ रहा है।

महिन्द्रा की कौन सी SUV गाड़ियां होंगी लॉन्च
इंडियन मार्केट में अब जल्द ही महिन्द्रा कंपनी की ओर से 4 नई SUVs लॉन्च की जा सकती है। इन 4 एसयूवी में Mahindra Scorpio N-Based Pickup, Scorpio N Facelift, Next-gen Bolero और Mahindra XUV 3XO CNG शामिल हैं। इन एसयूवी में ग्राहक रगेडनेस, फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न फीचर्स काम्बिनेशन का फायदा ले सकेंगे ।

महिन्द्रा Global Pik Up के फीचर्स
बता दें कि महिन्द्रा Global Pik Up 2023 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट पर पूरी तरह से बेसड है। ये लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक होगा, जिसे खासतौर पर एडवेंचर और फैमिली यूज के लिए तैयार किया गया है। भारतीय सड़कों पर टेस्ट म्यूल्स कई बार स्पॉट किए गए हैं, जो स्कॉर्पियो एन SUV से काफी मजबूत दिखाता है।


फीचर्स के तौर पर देखें तो ये मॉडल डुअल-कैब सिल्हूट के साथ Scorpio N की रग्ड डिजाइन को बढ़ाएगा। इसमे 2.2-लीटर डीजल इंजन और पेट्रोल ऑप्शन मिलने की संभावना है। इसके साथ में 4×4 सिस्टम और लो-रेशियो गियरिंग ऑफ-रोडिंग के लिए बेस्ट रहेगी। इसके साथ ही इस एसयूवी में टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम इंटीरियर एक्सपेक्टिड हैं। प्राइस पर गौर करें तो इस एसयूवी का संभावित रेट 20-27 रुपये लाख के बीच हो सकता है और इसकी लॉन्चिंग 2026 के आखिर तक होने की संभावना है।

Scorpio N की कीमत और फीचर्स
महिन्द्रा की पॉपुलर एसयूवी में Scorpio N का नाम भी शामिल है और इसका फेसलिफ्ट 2026 में अगस्त के आसपास आ सकता है। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुए मॉडल में एक्सटीरियर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता हैं। जैसे कि इस एसयूवी में रिवाइज्ड हेडलैंप्स, टेललैंप्स, नई ग्रिल और 18-इंच अलॉय व्हील्स। इंटीरियर में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

इसे 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है।


ग्राहक इस एसयूवी को 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल के साथ खरीद सकेंगे, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शनों के साथ ही RWD/4WD सिस्टम के साथ खरीद सकेगे। इस एसयूवी का संभावित प्राइस 14-24 रुपये लाख के पास हो सकता है। इस अपडेट के बाद Scorpio N का सीधा मुकाबला टाटा सफारी, MG हेक्टर प्लस जैसे कॉम्पिटिटर्स से होगा। फेसलिफ्ट से सेल्स में और बढ़ौतरी के आसार है।

Mahindra Vision S के फीचर्स
Vision S की बात करें तो महिन्द्रा की ये एसयूवी कॉन्सेप्ट महिंद्रा की नई NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेसड है। इसका प्लेटफॉर्म ICE, हाइब्रिड और EV पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। बता दें कि ये सब-4 मीटर SUV नेक्स्ट-जनरेशन बोलेरो के रूप में देखी गई है। बता दें कि इस एससयूवी का बॉक्सी और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया है और अपराइट सिल्हूट और टेलगेट पर स्पेयर व्हील के साथ ये ट्रेडिशनल Bolero के एसेंस के मॉडर्न को छूएगा।


बता दें कि प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग में स्पॉट किया जा चुका है। इंजन के तौर पर एसयूवी में XUV 3XO से 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलने की संभावना हैं। फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में मॉडर्न केबिन, अच्छा इंफोटेनमेंट और प्रैक्टिकल स्पेस मिल सकता है। इस एसयूवी का एक्सपेक्टेड प्राइस 9-16 रुपये लाख के आस-पास हो सकता है और इस एसयूवी की लॉन्चिंग 2026 के आखिर में हो सकती है। इस एसयूवी का सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon जैसी गाड़ियों से होगा।

XUV 3XO के फीचर्स और कीमत
इसके साथ ही XUV 3XO पहले से ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। अब महिंद्रा CNG वेरिएंट लाने की तैयारी में है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेसड होगा। बता दें कि CNG किट के साथ ये हाई रनिंग कॉस्ट ग्राहकों की पहली पसंद बनी है।

मौजूदा XUV 3XO के फीचर्स जैसे ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन ऑडियो आदि CNG वेरिएंट में भी मिलने की संभावना हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसके CNG ऑप्शन के साथ के साथ इस एसयूवी का माइलेज 25 KMPL तक पहुंच सकता है।


कीमत की बात करें तो इस एसयूवी का प्राइस 8.2-13 रुपये लाख के आस-पास है। मार्केट में इस एसयूवी की सीधी टक्कर Maruti Brezza CNG और अपकमिंग Tata Nexon iCNG से होगी। महिन्द्रा की ये एसयूवी लॉन्च XUV 3XO की सेल्स को नया बूस्ट दे सकता है।

Leave a Comment