IMD Weather Forecast : मौसम विभाग ने दी जानकारी, 9 अप्रैल तक इन जगहों पर आएगी बारिश, गिरेंगे ओले

IMD Weather Forecast : भारत मौसम विभाग की तरफ से 9 अप्रैल तक का ताजा वेदर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि किस दिन किस राज्य में कितनी बारिश की संभावना है। कहां पर आंधी आएगी और कहां पर ओलावृष्टि होगी। चलिए जानते हैं वेदर अलर्ट के बारे में विस्तार से-

पहले जाने पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कर्नाटक के कुछ इलाकों में 70 से 110 एमएम की बारिश होने की खबर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में भी ओलावृष्टि हुई है। वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से समेत कई राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी दर्ज की गई है।

7 अप्रैल को आ रहा है नया पश्चिम विक्षोभ
मौसम की गतिविधियां लगातार बनी हुई है। 7 अप्रैल को नया पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आसमान में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पंजाब और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। जिसका असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी बना हुआ है।

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों के लिए वेदर
मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रह सकती है। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 6 अप्रैल को राजस्थान में, 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 4 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

7 से 10 अप्रैल तक के मौसम के अनुसार जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्य बर्फबारी हो सकती है। 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज गति से हवा चल सकती है। 8 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कहीं कहीं पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। चार, सात और आठ तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्वोत्तर भारत के लिए वेदर अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि असम और मेघालय में 5 और 8 अप्रैल को तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चार और 5 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 से 8 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में और 6 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 7 से 10 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के लिए वेदर
पूर्वी भारत के राज्य पश्चिम बंगाल सिक्किम में 4 से 7 और 9 अप्रैल को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बिहार में 5,6 और 9 तारीख को मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। सिक्किम और बिहार में 7 और 8 तारीख को ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं झारखंड में 5 से 7 अप्रैल तक ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के लिए वेदर
मध्य भारत में अगले 5 दिनों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमी भारत के लिए वेदर का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से पश्चिम भारत के लिए 8 अप्रैल तक का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में बिजली गिरने व चमकने की भी घटनाएं संभावित है और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए 4 से 8 तारीख तक का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं कहीं पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment