SBI FD Scheme : एसबीआई की 5 साल की एफडी के क्या हैं फायदे, जानें 4 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज

FD Scheme : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट पर काफी शानदार ब्याज दरें ऑफर की जा रही है। क्या आप जानते हैं कि एसबीआई की 5 साल की एफडी में निवेश करने के क्या फायदे होते हैं? आइए आज आपको बता देते हैं इस एफडी स्कीम में चार लाख जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा।


बढ़ती महंगाई के इस दौर में अक्सर लोग भविष्य की फिक्र करते हुए कहीं ना कहीं निवेश करने की प्लानिंग करते रहते हैं। ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में अपना पैसा निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि इन दिनों बैंकों की तरफ से भी एफडी पर काफी शानदार ब्याज दिया जा रहा है और एफडी में पैसा (Invest In FD) सेफ रहने के साथ-साथ उस पर तगड़ा रिटर्न भी मिलता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की तरफ से भी अपने ग्राहकों को एफडी स्कीम पर आकर्षित ब्याज दरें ऑफर (interest rates on FD schemes) की जा रही हैं।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Interest Rates) में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए अपनी खाता खुलवाया जा सकता है। SBI की तरफ से एफडी खातों पर 3.5% से लेकर 7.15% तक का शानदार ब्याज ऑफर किया जा रहा है। आइए आपको बता देते हैं एसबीआई की 5 साल वाली एफडी स्कीम में निवेश करने के क्या-क्या फायदे होते हैं और इसमें 4 लाख रूपये इन्वेस्ट करने पर कितना ब्याज मिलेगा।


60 महीने (5 साल) की एफडी पर ब्याज


SBI की 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम (Amrit Varshiti Special FD Scheme) में सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 7.05% ब्याज मिलता है।


वहीं, 5 साल की एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा 7.15% ब्याज दिया जा रहा है। इससे साफ है कि लंबी अवधि की एफडी पर, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को, ज्यादा फायदा मिल (FD Interest Rates) रहा है।


5 साल की एफडी में चार लाख जमा करवाने पर ब्याज

अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 5 साल वाली एफडी में 4 लाख जमा करवाएं जाएं तो उस पर इतना ब्याज मिलेगा-


SBI में सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर 1,40,071 रुपये ब्याज मिलेगा, यानी कुल 5,40,071 रुपये मिलेंगे।


वरिष्ठ नागरिकों को 1,67,303 रुपये ब्याज मिलेगा, यानी कुल 5,67,303 रुपये मिलेंगे।


और 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को 1,70,097 रुपये ब्याज मिलेगा, यानी कुल 5,70,097 रुपये मिलेंगे।

Leave a Comment