Hisar का फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट अटका, 30 एकड़ जमीन पर फंसा पेंच

Hisar News : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। देश में कई नए एक्सप्रेसवे बन रहे है तो कई एक्सप्रेसवे बन कर तैयार हो चुके हैं, लेकिन कई प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जिन पर काम रुका हुआ है। अब हिसार के एक फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट का कार्य 30 एकड़ जमीन की वजह से रुका हुआ है।


सरकार की तरफ से माना जा रहा है कि अगर सड़क परिवहन को मजबूती मिले तो देश के विकास को एक नई रफ्तार मिल सकती है। बड़े शहरों के बीच आपसी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए देश भर में कई नए एक्सप्रेसवे (new expressways) भी बन कर तैयार हो चुके हैं, लेकिन अभी भी देश भर में कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो छोटी-छोटी खामियों की वजह से रुके हुए हैं। NH 9 हाइवे पर हिसार के मिर्जापुर चौक से चंडीगढ़ रोड एनएच 52 (Chandigarh Road NH 52) को तलवंडी राणा के पास जोड़ने वाला 8 किलोमीटर लंबा फोर लेन प्रोजेक्ट 30 एकड़ जमीन के फेरे में अटका (four lane highway project) हुआ है।


फोरलेन सड़क को पूरा करने के लिए प्रशासन ने अब हरियाणा लैंड कंसोलिडेशन एक्ट (Haryana Land Consolidation Act) के सेक्शन 5 का इस्तेमाल किया है। इसके तहत जमीन मालिकों के मालिकाना हक का दोबारा वेरिफिकेशन किया जाएगा। तहसील से अंतिम रिपोर्ट मिलते ही एसडीएम के जरिए 118 प्रभावित जमीन मालिकों को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद जमीन अधिग्रहण के प्रोसेस को तेज कर दिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी कानूनी काम जल्दी पूरे करके सड़क का निर्माण शुरू किया जाए।


प्रोजेक्ट में क्या आ रही रुकावट?


इस लिंक रोड के प्रोजेक्ट (Link Road Projects) को पूरा करने के लिए तकरीबन 30 एकड़ जमीन की जरूरत है जिस पर 118 लोगों का मलिकाना हक है।


वेरिफिकेशन प्रोसेस – बी एंड आर विभाग (B&R Department) की तरफ से पटवारी की मदद लेते हुए शुरुआती जांच पूरी कर ली गई है। लेकिन अब आखरी वेरिफिकेशन तहसील लेवल पर हो रही है।


विभाग की तरफ से एसडीएम कार्यालय (SDM Office) को उन किसानों की लिस्ट भी सौंप दी गई है जिन्होंने 2023 में सहमति दे दी थी, अब केवल बची हुई जमीन के लिए कानूनी प्रोसेस अपनाएं जा रहे हैं।


सफर होगा आसान


दिल्ली रोड से चंडीगढ़ रोड (Delhi Road to Chandigarh Road) पर जाने के लिए अब तक 10 से 12 किलोमीटर का ज्यादा चक्कर लगाना पड़ रहा है लेकिन फोर लाइन बनने के बाद यह सफर सीधा हो जाएगा और समय की भी बचत होगी। हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) बनने की वजह से पुराना चंडीगढ़ रोड बंद हो गया और तलवंडी राणा सहित कई गांव की शहर से दूरी बढ़ गई थी जो इस रोड से कम हो जाएगी। इस दूरी के काम होने से नए केवल यात्रियों के समय में बचत होगी बल्कि बसों का किराया भी कम होने की संभावना है।

Leave a Comment