Toll Plaza New Rule : अब कैश का खेल खत्म, टॉल पर नहीं चलेंगे नोट, बदल गए नियम

Toll Plaza New Rule : जब भी वाहनचालक एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होता हैं, तो उनको राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को टोल प्लाजा पार करने के लिए कैश पेमेंट करनी पड़ती है। परंतु अब ये बात पुरानी हो जाएगी। क्योंकि इसके चलते लंबी कतारें लग जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब NHAI की ओर से इस नियम से कतारों की समस्या को काफी हद तक कम करने की कोशिश की जा रही है।

कब से लागू होगा नया नियम
दरअसल, बता दें कि सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद करने की घोषणा कर दी है, जिसका सीधा प्रभाव लाखों यात्रियों पर पड़ेगा और सफर का तरीका भी बदल जाएगा। सरकार ने नई व्यवस्था के तहत अब हर वाहन में FASTag को जरूरी कर दिया है। टोल भुगतान अब सीधे FASTag के माध्यम से होगी, जिससे बिना रुके टोल अपने आप कट जाएगा।

UPI के माध्यम से टोल का भुगतान
हांलाकि नए नियमों के तहत अगर किसी वाहन में FASTag मौजूद नहीं है, तो वह UPI के माध्यम से टोल का भुगतान कर सकता है। लेकिन इसके लिए उसे सामान्य शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा पैसे का भुगतान करना होगा यानी अब नए नियमो के तहत बिना FASTag के यात्रा करना महंगा होगा। अगर कोई वाहनचालक FASTag का यूज भी नहीं करता है और यूपीआई से टोल का भुगतान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को हाईवे में एंट्री से रोका जा सकता है। इसके साथ ही, वाहन मालिक को ई-नोटिस भी भेजा जाएगा।

ई-नोटिस मिलने के 3 दिनों में करना हेागा भुगतान
जैसे ही वाहनचालको को ई-नोटिस मिलता है तो उसके बाद अगर 3 दिनों के भीतर ही टोल का भुगतान नहीं होता है, तो वाहन मालिक को दोगुना शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इस नियम से वाहनचालक समय पर भुगतान करने के लिए मजबूर होंगे।
सरकार की ओर से जो लोग टोल पर गलत तरीके से छूट लेते हैं, उन पर सख्ती बरती जाने वाली है। अब सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर छूट नहीं मिलेगी। जो लोग सही में छूट के पात्र हैं, उन्हें Exempted FASTag लेना होगा या सालाना पास को बनवाना होगा।

FASTag के सालाना पास की सुविधा
अभी NHAI की ओर से निजी वानचालको के लिए FASTag का सालाना पास भी मौजूद है, जिसकी कीमत 3,075 रुपये तय की गई है। वाहनचालको के इस सालाना पास के माध्यम से 1 साल में 200 बार टोल प्लाजा बिना किसी भुगतान के पार किया जा सकता है, जो नियमित यात्रियों के लिए राहतभरा है।
आगामी समय में टोल सिस्टम और भी आधुनिक होने वाला है। NHAI मल्टी-लेन फ्री फ्लो तकनीक पर वर्क कर रहा है, जिसमें वाहन बिना रुके ही टोल आसानी से पार कर सकेगे।

टोल प्लाजा पर समय की बचत
NHAI के इन नए नियमो से वाहनचालको का टोल प्लाजा पर समय बचेगा और साथ ही लंबी लाइनें खत्म होंगी और सफर एकदम सुगम होगा। सिर्फ इतना ही नहीं इससे डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment