Agriculture News : किसानों क्रेडिट कार्ड पर लोन लेना बेहद आसान, बिना कागजात 15 मिनट में मिलेगा पैसा

Agriculture News : किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। आपको बता दे कि किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेना अब बेहद आसान हो गया है। अब आप बिना कागजात के सिर्फ 15 मिनट में ही लोन का पैसा पा सकते हैं। आइए जानते हैं किसान क्रेडिट कार्ड लोन से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


देश के किसानों को हर एक अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार (government news) की तरफ से कई तरह की कोशिशें की जा रही है। अब सरकार की तरफ से उठाए गए एक नए कदम के तहत किसानों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली है। अब किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही ज्यादा दस्तावेज इकट्ठे करने पड़ेंगे।


फार्मर आईडी के तहत लोन


अगर आपके पास फार्मर आईडी है तो बेहद कम समय में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के माध्यम से लोन प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दे की फार्मर आईडी मोबाइल ऐप में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार किसान और उनकी खेती से जुड़ी सारी जानकारियां फार्मर आईडी मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी। अब अगर आपको केसीसी के माध्यम से लोन (Loan through KCC) लेना है तो आप इस ऐप के माध्यम से बिना किसी दस्तावेज के लोन प्राप्त कर सकते हैं।


किसान क्रेडिट कार्ड से लोन (Kisan Credit Card Loan) प्राप्त करने के लिए आपके पास फार्मर आईडी जरूर होनी चाहिए। फार्मर आईडी के बगैर आप इस लोन का लाभ नहीं उठा सकते हैं।


इस तरह बनेगी फार्मर आईडी


फार्मर आईडी बनवाने के लिए (Process Of Farmer ID) किसानों के पास कई सारे ऑप्शन मौजूद है। आप घर बैठे मोबाइल ऐप से भी इसे अप्लाई कर सकते हैं तथा नजदीकी CSC केंद्र जाकर भी आप फार्मर आईडी के लिए आवेदन (Apply for Farmer ID) कर सकते हैं। गावों में पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं जहां जाकर आप फार्मर आईडी को ऑनलाइन बनवा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के लिए किन-किन कागजातों की जरूरत होती है इसके बारे में भी जानकारी आप वहीं से प्राप्त कर सकते हैं।


क्या है किसान क्रेडिट कार्ड


केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) भी उन्ही में से एक है। इसके जरिए एक किसान को 1.5% की छूट के हिसाब से 3 लाख रूपये तक का लोन मिल सकता है।


किस तरह बनेगा KCC?


केसीसी बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड (Documents For KCC Loan) करना होगा या फिर किसी नजदीकी बैंक में अपना आधार कार्ड और खेती के कुछ डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे, बैंक अधिकारी केसीसी बनवाने में किसानों की मदद कर देते हैं।

Leave a Comment