Wheat Storage Tips : घर लेकर आ रहे हैं नया गेहूं, स्टोर करते समय अपनाए खास टिप्स, नहीं लगेगा घुन

Wheat Storage Tips : गेहूं की फसल खेतों में पक चुकी है। जल्द ही किसान फसल को काटकर मंडिरों में व घरों में लेकर आएंगे। ऐसे में देशभर के लोग अपने पूरे साल के लिए अनाज खरीद कर घर पर स्टोर करेंगे। अक्सर स्टोरेज में लापरवाही के कारण अनाज खराब हो जाता है, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुश्खे बता रहे हैं जिससे आपका अनाज कभी खराब नहीं होगा।

हर घर की समस्या है भंडारण
किसान गेहूं को उगाता है तो इसका भंडारण करना हर घर की समस्या है। क्योंकि देश का ज्यादातर वर्ग गेहूं की रोटी खाता है और पहले ही घर पर गेहूं स्टोर कर लेता है। बाद में उससे आटा बनवाकर खाने के लिए प्रयोग करता है। अब नई फसल कट रही है और लोग अपनी जरूरत का गेहूं खरीद रहे हैं, ऐसे में गेहूं के भंडारण के लिए कुछ विशेष टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।

गेहूं में घुन लगना और छोटे-मोटे कीट आम बात
अगर भंडारण अच्छे से नहीं किया गया है तो गेहूं असुरक्षित रहता है। गेहूं में नमी के कारण छोटे-छोटे कीट उत्पन्न हो जाते हैं और पैसा और मेहनत दोनों ही खराब हो जाते हैं। गेहूं में घुन लगने की समस्या भी आ जाती है। इसके लिए गेहूं स्टोर करते समय कुछ विशेष चीज अपनानी चाहिए।

गेहूं भंडारण करते समय क्या करना चाहिए
कृषि विशेषज्ञ दीपक कुमार के अनुसार गेहूं का भंडारण करते समय अल्युमिनियम फास्फाइड का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में यह गोलियां आसानी से उपलब्ध है। इसमें 10 क्विंटल अनाज में 10 ग्राम की गोली काफी है। किसानों को टाइट ड्रम का इस्तेमाल करना चाहिए और गेहूं रखते समय इसको किसी कपड़े आदि में बांधकर अलग-अलग जगह पर रखना चाहिए।

गेहूं में डालें नीम की पत्तियां
गेहूं स्टोर करते हुए इसके अलावा बुझे हुए चूने को कपड़े में बांधकर गेहूं में डाल दिया जाता है। इसके अलावा माचिस भी गेहूं में इसलिए डाली जाती है, ताकि सुरसरी आदि गेहूं में ना आए और लंबे समय तक गेहूं खराब ना हो। गेहूं को हमेशा एयरटाइट ड्रम में डालें।

माचिस की तिल्ली का क्या होता है
बता दें कि माचिस की तिल्ली पर फास्फोरस होता है, जो कीटों को दूर रखने में मदद करता है। आप इसको गेहूं की टंकी में रख सकते हैं, वहीं सुखी लाल मिर्च भी रखी जा सकती है। तेज गंध से कीट और घुन दूर रहता है, जिससे गेहूं खराब नहीं होता।

ड्रम में डालने से पहले सुखा ले गेहूं
अगर आप गेहूं टंकी में भंडारण कर रहे हैं तो उसको पहले खुले में सुखा लेना चाहिए। कुछ दिन तक गेहूं को खुले कमरे में डाल सकते हैं, ताकि उसकी नमी कम हो जाए और गेहूं की गर्मी भी कम हो जाए। वहीं भंडारण करते समय अच्छे से टंकी की भी सफाई कर लें व सुनिश्चित कर लें कि गेहूं सही से सूख गया है।

Leave a Comment