IMD Rain Alert – उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं अप्रैल महीने में किस-किस दिन बारिश हो सकती है।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव –
दिल्ली, हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Weather), यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से गरज-चमक के साथ लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई है, जिसकी वजह से अब तापमान में भारी गिरावट आई है। अप्रैल के महीने में फरवरी वाली ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा। आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से आज रात दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा।
यहां होगी बारिश –
दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के अलावा फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज देर रात दिल्ली और आसपास के हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस मौसमी बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी और मौसम गर्म होगा।
एक साथ एक्टिव होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ –
मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक साथ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिनका असर 7 और 8 अप्रैल को उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काम रहेगा।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम –
भारतीय मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी, दादरी, जींद, रोहतक, कैथल, सोनीपत, झज्जर और पानीपत में खराब मौसम के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी –
उत्तर प्रदेश में भी मौसम (UP Ka Mausam) करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में आज कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पश्चिमी हिस्से में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, लखनऊ, बरेली समेत 20 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं कानपुर और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
9 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौजूद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सोमवार दोपहर तक काम हो जाएगा। इसके बाद 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिससे 9 अप्रैल तक बारिश वाला मौसम बना रहेगा। 7 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक रह सकती है। हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं, 9 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बरसात की गतिविधियां देखी जाएगी। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।