FD Rate : इस बैंक की 666 दिन वाली एफडी में निवेश करने पर मिलेगा 63,000 रुपये ब्याज, जान लें पूरी कैलकुलेशन

FD Rate – अगर आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कम पैसे निवेश करके अच्छा खासा ब्याज कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एफडी आने फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इस समय FD पर कई बैंक तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। आप 666 दिन वाली एफडी में निवेश करके आसानी से 63,000 तक ब्याज कमा सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं पूरी कैलकुलेशन –

FD की ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ौतरी

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव का असर वैश्विक राजनीति पर ही नहीं हो रहा। इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। इन देशों के बीच बढ़ रहे संघर्ष की वजह से क्रूड ऑयल, एनर्जी और कई जरूरी चीजों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। यदि महंगाई बढ़ती है तो RBI रेपो रेट (Repo Rate) दर में बढ़ोतरी कर सकता है जिसका सीधा असर बैंकों की एफडी ब्याज दरों पर देखने को मिलेगा।

मौद्रिक नीति बैठक में RBI ले सकती है बड़ा फैसला –

एक्सपर्ट का कहना है की तुरंत ब्याज दरों पर कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले समय में एफडी की ब्याज दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 8 अप्रैल 2026 को RBI की मौद्रिक नीति बैठक के फैसले से एफडी की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

मौजूदा समय में देश की सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने लाखों करोड़ों ग्राहकों को एफडी (FD Rate) पर जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ब्याज पेश कर रहे हैं, जबकि प्राइवेट और सरकारी बैंक इन बैंकों की तुलना में कम रिटर्न दे रहे हैं। अगर आप एफडी में पैसा लगाना चाहते हैं और बिना रिस्क के तगड़ा ब्याज कमाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं किन बैंकों में सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दर –

स्मॉल फाइनेंस बैंकों (Small Finance Banks Interest Rates) की लिस्ट में सबसे ज्यादा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को ब्याज दे रहा है। यह बैंक एफडी पर लगभग 8.10% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है। इसके अलावा जन और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक लगभग 8% तक का ब्याज दे रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को लगभग 7.80% और स्लाइस मॉल फाइनेंस बैंक करीब 7.75% तक का रिटर्न दे रहा है।

सरकारी बैंकों में FD पर ब्याज दर –

सरकारी बैंकों में मिलने वाले FD ब्याज दर की बात करें तो पंजाब एंड सिंध बैंक 666 दिन वाली एफडी (FD Rate) पर लगभग 6.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। यदि आप पंजाब एंड सिंध बैंक की 666 दिन वाली एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल रकम 5,63,000 मिलेगी। यानी इसमें 63,000 ब्याज मिलेगा।

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 400 दिन की एफडी पर 6.65% तक का ब्याज दे रहा है। बैंक आफ इंडिया (Bank of India Interest Rate) 450 दिन वाली एफडी स्टार स्वर्णिम स्कीम पर 6.6% का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक और इंडियन बैंक भी 555 दिन वाली और 444 दिन वाली एफडी पर करीब 6.6% तक का ब्याज प्रदान कर रहे हैं।

प्राइवेट बैंकों में FD पर ब्याज दर –

प्राइवेट बैंकों में IDFC FIRST Bank 390 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Interest Rate) पर लगभग 7.4% तक का ब्याज दे रहा है। SBM बैंक इंडिया में 18 महीने से थोड़े ज्यादा अब दिनों वाली एफडी पर 7.3% तक का ब्याज मिलता है। बंधन बैंक 2 से 5 साल तक की एफडी पर 7.25% तक का ब्याज दे रहा है। जम्मू कश्मीर बैंक 888 दिन की एफडी पर 7.25% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है जबकि RBL बैंक 18 महीने से 3 साल तक की एफडी पर लगभग 7.2% तक का ब्याज दे रहा है।

अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले किसी भी बैंक में एफडी करवाने से पहले सभी बैंकों की एफडी ब्याज दरों की तुलना करें जो बैंक ज्यादा ब्याज दे रहा है इस बैंक में एफडी करवाएं और सभी नियमों का ध्यान रखें।

Leave a Comment