Haryana में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में कहीं पर नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है तो कहीं नए हाईवे बनाने का काम प्रगति पर है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। राज्य में एक और नए फोरलेन हाईवे को मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही कुछ और सड़कों के चौड़ीकरण और नये खेल स्टेडियम पर भी मुहर लग गई है।
इन दो जिलों के बीच बनेगा नया फोरलेन हाईवे –
हरियाणा में कई डेवलपमेंट के कार्य किया जा रहे हैं। अब हरियाणा के लोगों के लिए एक को राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा (Haryana News) में सड़क ढांचे को और बेहतर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कैथल से यमुनानगर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को अब फोरलेन करने का ऐलान किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सफर आसान होगा। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी और विकास को रफ्तार मिलेगी।
फोरलेन हाईवे बनने से होगा ये फायदा –
सरकार के इस बड़े फैसले से कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के बीच सफर आसान तेज और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। पिछले लंबे समय से इस रूट पर ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा था, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटनाओं की समस्याएं भी सामने आ रही थी। ऐसे में सरकार ने इस रोड को फोरलेन बनाने का ऐलान किया है। इस सड़क के फोरलेन हाईवे बनने से ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रा में लगने वाला समय भी घट जाएगा।
इस सड़क को किया जाएगा चौड़ा –
कैथल-यमुनानगर फोरलेन हाईवे परियोजना के तहत डीएमडीआर 119 को कैथल से ढांड होते हुए क्षेत्र तक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ स्टेट हाईवे-6 को कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन करने की योजना है। यह रोड आगे चलकर NH-152D,NH- 44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (Ambala-Shamli Expressway) से कनेक्ट होगा। जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।
एक्सपर्ट का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोड के आसपास लगती जमीन के रेट (land rate hike) सातवें आसमान पर जा सकते हैं और परिवहन, लॉजिस्टिक से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। छोटे व्यापारियों, उद्योगों और किसानों को अपनी उपज और उत्पाद बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी।
15 बड़े विकास प्रोजेक्ट और नये खेल स्टेडियम का ऐलान –
CM नायब सिंह सैनी ने बजट में कुरुक्षेत्र जिले को 15 और बड़े विकास प्रोजेक्ट देने का ऐलान किया है। बता दें कि नए हाईवे और पुरानी सड़कों की मरम्मत के अलावा कुरुक्षेत्र जिले में नया खेल स्टेडियम (New Sports Stadium) भी बनाने का प्रस्ताव है। इससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। सरकार ने इन सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
हरियाणा करेगा दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति –
कैथल-यमुनानगर हाईवे के फोरलेन (Kaithal-Yamunanagar Highway four lane) बनने और कई सड़कों के चौड़ीकरण और बड़े एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्ग के साथ कनेक्टिविटी होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ ही नए विकास कार्यों से कुरूक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा, क्षेत्र में व्यापार रोजगार और निवेश के नए अवसर बढ़ेंगे और हरियाणा दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करेगा।