Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदल रहा है। हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में धुलभरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अब एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
बादलों की आवाजाही लगी
हरियाणा में पश्चिमी वक्षोभ का असर अब भी जारी है। कल एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इस दौरान प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और कई जिलो में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जा रही है। अब इसी बीच आईएमडी ने हरियाणा में आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
हरियाणा में मौसम लेगा करवट
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज 6 अप्रैल से मौसम तेजी से करवट लेगा। 7 और 8 अप्रैल को इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा, जिसका प्रभाव हरियाणा में देखने को मिलेगा, जिस वजह से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
7 और 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने हरियाणा में कल 7 और 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि आज 6 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहने वाला है, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
आईएमडी ने कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इससे, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत, दिल्ली एनसीआर के जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जीटी बेल्ट के जिलों पर भी बारिश का अंदेशा है।
कैसा रहेगा हरियाणा का तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद भी तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन बादलों और नमी के चलते न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। बीते दिनों प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट आई है। सोनीपत में सबसे कम 16.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, हिसार और करनाल में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तथा रोहतक में 19.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
बीते दिनों अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है और यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा है। भिवानी में सबसे ज्यादा 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आगामी दिनों में बादल और बारिश के चलते तापमान ऐसा ही बना रहने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।