IMD Weather Update : मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों के लिए आंधी व बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार इन राज्यों के लिए अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। देशभर में नए-नए पश्चितमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसके चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बीते दो दिनों जहां देश के कई हिस्सों में अच्छी-खासी धूप निकली है। वहीं, आज कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटो में 15 राज्यों आंधी व बारिश का तांडव देखने को मिलने वाला है।
अगले 5 दिनों का मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटों तक देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ेगा, जिसके प्रभाव से आज 7 अप्रैल और कल 8 अप्रैल को मौसम में खूब बदलाव देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज ओर कल बारिश के आसार है। बारिश के साथ तेज आंधी की भी संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज 7 और 8 अप्रैल का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज 7 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने के आसार है। कल 8 अप्रैल को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
यूपी के मौसम का हाल
यूपी में बीते 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक आज 7 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहने वाला है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं
मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तराखंड के मौसम में खूब बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की ओलावृष्टि हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में अच्छी-खासी धूप निकल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बिहार में आज और कल आंधी-बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से दो दिनों में बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। बिहार के पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां पर आईएमडी ने भीषण आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। IMD के मुताबिक, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवांए चलने की संभावना है और खासतौर पर जयपुर, बीकानेर, कोटा और जोधपुर जैसे शहरों में आंधी चलने के आसार है।
किन राज्यों में कैसा रहेगा तापमान
तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 31°C तक दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 20°C दर्ज किया गया है। ठीक ऐसे ही मुंबई में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 31°C-23°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही चेन्नई में अधिकतम तापमान 33°C डिग्री और न्यूनतम तापमान 28°C पर बना रहने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 35°Cऔर न्यूनतम तापमान 22°C, लखनऊ में अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम तापमान 21°C, पटना में अधिकतम-न्यूनतम तापमान 34°C-22°C तापमान रह सकता है।
अन्य राज्यों की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 30°C व न्यूनतम तापमान 19°C, भोपाल का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 34°C-22°C तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर में तापमान 30°C-20°C डिग्री व शिमला में तापमान 17°C व 08°C, नैनीताल में तापमान 22°C-12°C के बीच रहने की संभावना है।
तमिलनाडु में मौसम का हाल
इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु और पश्चिमी घाट के जिलों में कुछ इलाको में हल्की बारिश के साथ ही बिजली गिरने के आसार जताए हैं। खास तौर से यह अलर्ट विरुधुनगर, थेनी और दिंडीगुल के उच्च ऊंचाई वाले इलाको के लिए किया गया है, जहां पर दिन में एक-दो जगहों पर बारिश के आसार है। इसके साथ ही चेन्नई समेत उत्तरी तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से हिंट दिया गया है कि इन इलाको में दिन भर में बारिश के कोई आसार नहीं है।
मौसम विभाग की ओर से उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाको में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ौतरी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, दक्षिणी तमिलनाडु में अधिकतम तापमान ऐसा ही बना रह सकता है, जहां मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने के आसार है।