Redmi Smartphone : लोगों में रेडमी के फोन को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है। ग्राहक रेडमी के फोन को खूब पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते कंपनी भारतीय टेक बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है। अब इसी बीच कंपनी की ओर से रेडमी के मॉडल पर 5800mAh बैटरी वाले धांसू फोन पर बंपर छूट दी जाने वाली है। अगर आप भी रेडमी को कोई नया मॉडल लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है।
Redmi Note 15 5G की कीमत
हम इस खबर में बात कर रहे हैं रेडमी नोट 15 एसई 5जी की। इस फोन की बिक्री आज 7 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर और 5800 एमएएच बैटरी का लाभ मिलता है। रेडमी के इस हैंडसेट के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए तय की गई है और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 21999 रुपए तय की गई है और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 23999 रुपए निर्धारित की गई है। इसके साथ ही ग्राहकों को ICICI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपए की एक्सट्रा छूट का लाभ मिलेगा।
किस क्लर में मिलेगा ये मॉडल
अगर आप रेडमी के इस मॉडल को फ्लिपकार्ट से खरीदेंगे तो आपको ICICI के साथ ही HDFC बैंक, SBI और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 2000 रुपए डिस्काउंट का एक्स्ट्रा लाभ मिलेगा। इस फोन को आप कार्बन ब्लैक, फ्रॉस्टेड व्हाइट और क्रिमसन रिजर्व कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन की सीधी टक्कर vivo T5x 5G और MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G जैसे मॉडल्स से होगी।
Redmi Note 15 SE के फीचर्स
अगर बात करें फीचर्स की तो रेडमी के इस मॉडल में डुअल सिम फीचर मिलता है और रेडमी मोबाइल Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर वर्क करता है। साथ ही 3200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला ये रेडमी स्मार्टफोन 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
सिर्फ इतना ही नहीं 45 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग वाले रेडमी के इस मॉडल में 5800 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है। इस हैंडसेट में 4nm पर बेस्ड Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का यूज हुआ है। कैमरा सैटअप के तौर पर इस फोन के रियर में 50 एमपी प्राइमरी सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और फ्रंट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कंपनी ने दावा किया है ये फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 और IP66 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.1, डुअल बैंड वाई-पाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी एलटीई और जीपीएस जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं सिक्योरिटी के लिए इस डिवाइस में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।