Haryana Weather : हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही थी तो शाम होते होते प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग में हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने कुल 7 से 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
लगातार बदल रहा है मौसम
अप्रैल महीने की शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल में लगातार 7 से 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहने वाला है। अब एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा में एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिलने वाली है जिससे दिन में हल्की ठंडक महसूस होगी। खबर में जाने हरियाणा के मौसम के बारे में विस्तार से-
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज 7 अप्रैल को मौसम बदल चुका है। शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया है और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही 8 अप्रैल को फिर से मौसम साफ होगा। इस दौरान दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है और 9 अप्रैल को गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। ऐसे में तापमान 37°C के आसपास पहुंच सकता है।
कुछ घंटों में यहां हो सकती है बारिश
हरियाणा में फिलहाल, दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद, रेवाड़ी में तेज बारिश हो रही है। वहीं, कैथल, हिसार, भिवानी जिले के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों मे नूह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हांसी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव होगा, जिससे 7, 8 व 9 अप्रैल को तेज हवाएं, अंधड़, हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय इलाको पर भारी बर्फबारी से मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा में तापमान में कमी देखने को मिलेगी। इस वजह से मौसम यू-टर्न लेगा और फरवरी जैसी ठंड महसूस हो सकती है।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर होगी बर्फबारी
मौसम एक्टपर्ट का कहना है कि अप्रैल में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलने वाला है। अप्रैल महीने में कुल 7-8 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। अब आज 7-8 अप्रैल को एक बार फिर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उसके बाद से 11-12 अप्रैल से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव नजर आएगा।