Gold silver price (8 april 2026) : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इसके बाद एमसीएक्स पर भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, कॉमेक्स पर भी गिरावट ही हुई है।
शादियों के सीजन में खुशखबरी
शादी-ब्याह के सीजन में सोना खरीददारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बीते दिनों की तेजी के बाद सोने चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी सोने की ज्वेलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं ।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर 8 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज सोने का भाव 1,49,750 रुपये ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,31,991 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। mcx पर बीते दिनों सोने का भाव 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,33,367 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बीते दिनों के भाव से आज सोना लगभग 160 रुपये और चांदी लगभग 215 रुपये सस्ता हुआ है।
ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना
इस समय में सोना अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से तकरीबन 30,000 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है और चांदी की कीमत 1,86,848 रुपये सस्ती हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सोने में गिरावट आई है। अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध के चलते कमोडिटी बाजार दबाव का सामना कर रहा है।
08 अप्रैल को आपके शहर में सोने चांदी का लेटेस्ट रेट
दिल्ली
24 कैरेट सोने के भाव 1,49,990 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,37,500 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,12,530 रुपये
चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने के भाव 1,49,840 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,37,350 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,12,380 रुपये
चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने के भाव 1,52,630 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,39,910 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,16,710 रुपये
चांदी की कीमत 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव 1,49,840 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,37,350 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,12,380 रुपये
चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम