Gold Silver Rate – सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद अब जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज बुधवार 8 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोने-चांदी में तगड़ी तेजी आई है। बाजार खुलने के बाद कुछ ही घंटे में चांदी 13,000 से ज्यादा महंगी हुई है तो वही सोनी ने 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की लंबी चलांग लगाई है। आईए जानते हैं आज की सोने चांदी की ताजा रेट –
पल-पल में बदल रहा सोने-चांदी का रेट –
देशभर में सोने चांदी की कीमती चर्चा का विषय बनी हुई है। खरीददार और निवेशक बाजार की हर मूवमेंट पर नजर रखे है, क्योंकि सोने और चांदी के भाव पल-पल में बड़ा खेल कर रहे हैं। पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में तूफानी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Rate Today ) रॉकेट की स्पीड से भागे हैं।
सोने और चांदी ने लगाई लंबी छलांग –
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रही तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में 16% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर कमोडिटी बाजार पर भी हो रहा है। एमसीएक्स (MCX) मार्केट खुलते ही आज सोना महंगा होकर 1,53,475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा तो वहीं चांदी 2,42,339 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।
सच साबित हुई एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
कई बड़े एक्सपर्ट्स ने पहले ही सोने और चांदी (Gold Silver Rate) में जबरदस्त तेजी आने की भविष्यवाणी कर दी थी। वहीं कुछ जानकारों का कहना है की सोना 2026 के अंत तक ₹2,00,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर लेगा। सोने में तेजी की आशंका जताने वाले एक्सपर्ट की भविष्यवाणी आज कहीं ना कहीं सच साबित हुई है।
आज सोना ₹3,000 से ज्यादा महंगा होकर 153000 के पार जा पहुंचा है, जबकी मंगलवार को MCX पर सोना 1,50,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी 2,30,780 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। कल के बंद भाव से गोल्ड आज 3,027 रुपए महंगा बिक रहा है और चांदी (Silver rate) 11,560 रुपए महंगी हो गई है।
मुंबई में सोना-चांदी का ताजा भाव
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,53,820
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,41,000
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,15,370
1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,60,000
आज दिल्ली में सोने-चांदी का ताजा रेट
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,53,970
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,41,150
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,15,520
1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,60,000
कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत –
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,53,820
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,41,000
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,15,370
1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,60,000
चेन्नई में सोने-चांदी का भाव –
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,53,190
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,41,590
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹1,15,590
1 किलो चांदी की कीमत = ₹2,60,900