Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है और हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब प्रदेश में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
17 जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी
हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना है। अब प्रदेश में सुबह-शाम तापमान में गिरावट से हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
17 जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि आज हरियाणा के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है, जिसको लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच हरियाणा में तेज बारिश के साथ हवाएं और ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान मौसम अस्थिर रहेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और तापमान ठंडा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के ऊपर एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ बनने से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
IMD के मुताबिक प्रदेश में आज राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है, जिसकी तीव्रता उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादा होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम और खराब हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है।
उसके बाद 10 अप्रैल को मौसम में बदलाव आ सकता है। कुछ इलाको में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं। वहीं 11 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश का मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा।
लोगों को मिलेगी गर्मी से अस्थायी राहत
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा में 12 अप्रैल को मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन बाद में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही 13 अप्रैल को फिर से कुछ इलाको में बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। इससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। उसके बाद 14 अप्रैल को फिर से मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है।