IMD Weather : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 11 राज्यों में बारिश के साथ आएगी तुफानी आंधी, चेतावनी जारी

Weather Updates : पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों में मौसम बदलाव के दौर पर चला हुआ है। बरसात के इस मौसम से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अब फिर मौसम विभाग की तरफ से बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि 11 राज्यों में बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना है।


लगभग पिछले दो हफ्तों से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खराब (Weather Updates) चल रहा है। लगातार बारिश और ओलावृष्टि की वजह से लोगों को गर्मी से काफी ज्यादा राहत मिली है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट में (IMD Updates) बताया गया है कि उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में बरसात का यह दौर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से चल रहा है। बरसात के इस दौर के बीच आईएमडी की तरफ से एक और बड़ा अलर्ट जारी (IMD Alert) किया गया है तथा बताया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में तेज बरसात होने की संभावना है।


दिल्ली एनसीआर का मौसम


मौसम विभाग की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather) में 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के अपडेट (IMD Update) के मुताबिक पता चला है कि दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवा तथा गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है, आज रात को भी दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बरसात देखने को मिल सकती है।

9 अप्रैल यानि कल भी दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। IMD की तरफ से कहा गया है कि 10 और 11 अप्रैल को मौसम खुलने की संभावना है। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।


राजस्थान के मौसम का हाल


राजस्थान के मौसम (weather of rajasthan) को लेकर भी IMD की तरफ से अपडेट जारी किया गया है। राजस्थान के उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से लेकर तेज बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कई इलाकों में 30 से 50 MM तक बरसात के साथ कई जगहों पर ओले भी गिर सकते है। भरतपुर और जयपुर के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश (Rain Alert) हो सकती है, जबकि बाकी ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और सूखा बना रहेगा। 9 अप्रैल के बाद 4–5 दिनों तक अधिकतर जगहों पर मौसम सूखा ही रहेगा और 10 अप्रैल से तापमान में तकरीबन 3–4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


MP का मौसम


मौसम विभाग (IMD Updates) की तरफ से बताया गया है कि मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, विदिशा और ग्वालियर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात (Weather Updates) हो सकती है। IMD की तरफ से बताया गया है कि ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।


उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड का मौसम


उत्तर प्रदेश (UP Weather) के आगरा, मथुरा, सहारनपुर, लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों के मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से तेज बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार (Bihar Mausam) के पश्चिमी चंपारण, पटना, गया, दरभंगा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।


इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।


हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल


हिमाचल के मंडी, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सोलन इलाकों में मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल (Himachal Pradesh weather) सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।


हरियाणा और पंजाब के मौसम का अपडेट


मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि चंडीगढ़ में भी हल्की बरसात देखने को मिल (IMD Updates) सकती है। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला, पंचकुला, नरनौल और रोहतक के साथ-साथ पंजाब के अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, पठानकोट और लुधियाना में भी बरसात हो सकती हैं। IMD के मुताबिक चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान करीब 27.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम है।


महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम


आठ और 9 अप्रैल को गुजरात के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। साथ ही 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है और कहीं-कहीं बरसात हो सकती है।


तमिलनाडु और पुडुचेरी के मौसम को लेकर विभाग का क्या कहना?


अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु और पुडुचेरी (Weather News) में मौसम अस्थिर बना रह सकता है और बीच-बीच में बारिश होती रह सकती है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में मध्यम बरसात की संभावना हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
पश्चिमी घाट वाले इलाकों में 11 और 12 अप्रैल को बारिश थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जबकि डेल्टा इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, बरसात के बावजूद आने वाले दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Comment