Best mileage cars : लगातार महंगे हो रहे ईंधन के बीच हर कोई बेस्ट माइलेज कार तलाश रहा हे। बढ़िया माइलेज के तौर पर Punch, Exter और Celerio जैसी कई गाड़ियां बेस्ट मानी जाती हैं। चलिएज जानते हैं 1 किलो सीएनजी पर बढ़िया माइलेज कौनसी कार देगी।
पर्यावरण के लिहाज से एकदम सही
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते लोग अक्सर ऐसी गाड़ी चाहते हैं, कम खर्च में ज्यादा दूरी तय कर सकें। इस वहह से भारतीय मार्केट में CNG कारों की डिमांड की खूब बढ़ी है। CNG कारें पर्यावरण के लिहाज से भी एकदम सही है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी सीएनजी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो माइलेज के मामले में टॉप पर आती हैं।
मारुति Suzuki Celerio की कीमत
बेस्ट माइलेज के तौर पर Maruti Suzuki Celerio का नाम टॉप पर आता है। यह कार 1 किलोग्राम सीएनजी में तकरीबन 34.43 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। मारुति की इस एसयूवी की कीमत भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार चाहते हैं। Maruti Suzuki Celerio की नोएडा में एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये होती है और इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत सारे चार्जेस को जोड़कर के 5.51 लाख रुपये तक जाती है।
टाटा पंच की माइलेज और कीमत
मारुति के बाद Tata Punch CNG माइलेज के मामले में बेस्ट है। बता दें कि Punch CNG में ग्राहकों को 1.2 लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल-CNG सेटअप ऑप्शन मिलता है, जो 73।5hp की पावर और 103nm का टॉर्क को सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 6.67 लाख रुपये से शुरू होकर 9.30 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने दावा किया है कि ये एसयूवी 1 किलोग्राम सीएनजी पर 26.99 किलोमीटर तक रन कर सकती है। टाटा की यह Punch 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।
हुंडई Exter CNG की माइलेज और कीमत
बेस्ट माइलेज के मामले में तीसरे नंबर पर Hyundai Exter CNG का नाम आता है। बता दें कि यह एक छोटी SUV है और इस एसयूपी की एक्स शोरूम कीमत 6।86 लाख रुपये से 8.76 लाख रुपये तक है। यह गाड़ी डुअल-सिलेंडर और सिंगल-सिलेंडर दोनों वेरिएंट्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि हुंडई एक्सटर के इन दोनों विकल्पों में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 69hp की पावर और 95.2 nm का टॉर्क जनरेट करता है। हुंडई की इस एसयूवी में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यह गाड़ी 1 लीटर सीएनजी में 27.10 किलोग्राम तक माइलेज देती है।