IMD Weather Rain Alert : अप्रैल के महीने में नए-नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे देश के मौसम बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम मानसून जैसी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार इन राज्यों में अभी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
तापमान में आ रही गिरावट
अब बीते एक हफ्ते हुए मौसम में कई बदलावो के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट आई है और दिन-शाम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली समेत कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है, जिसको लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट जारी किया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा रहेगा। यहां पर बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार है। साथ ही झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं और ओलावृष्टि के चलते फसलों को खतरा पहुंच सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह विक्षोभ भारत के तकरीबन 30-40 प्रतिशत इलाको को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल को एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश और कई जगह ओलावृष्टि के आसार है।
किन राज्यों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि
राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी में आज 8 अप्रैल को और कल 9 अप्रैल के बीच भारी ओलावृष्टि और बारिश के आसार है। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में 8 अप्रैल तक छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती हैं। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज 8 अप्रैल को ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। जबकि 8-9 अप्रैल को छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत में 9 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।
आगामी 7 दिनों में कैसा रहेगा तापमान
आईएमडी के मुताबिक आगामी 7 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं बारिश और ओलों का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज 8 अप्रैल को दिल्ली-NCR में फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। आज दिल्ली में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।