Hyundai की क्रेटा से लेकर i20 तक पर पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, जानें क्या है कीमत

Hyundai Discount Offer : अगर आप भी इस महीने कोई नई कार लेने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अब इस महीने Hyundai कंपनी की ओर से कई पॉपुलर कारों पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर दिए गए हैं। हुंडई कार के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है।

अप्रैल 2026 में हुंडई कंपनी की ओर से कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट लोगों को पसंद आएगा। ऐसे में अभी के समय में हुंडई की कार खरीदने पर आप लाखों की बचत कर सकते हैं। खबर में जानिए हुंडई की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

हुंडई वरना पर डिस्काउंट ऑफर
हुंडई द्वारा सेडान कार वर्ना पर बंपर डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। अभी कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर 1.10 लाख रुपये तक का ऑफर पेश किया जा रहा हैं।

हुंडई क्रेटा ईवी, ग्रैंड i10 Nios पर डिस्काउंट ऑफर्स
हुंडई क्रेटा ईवी पर भी कंपनी द्वारा 1 लाख रुपये तक के ऑफर ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हुंडई ग्रैंड i10 Nios कार पर कंपनी की ओर से 68,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन के साथ उपलब्ध और शहर में चलाने के लिए काफी किफायती और भरोसेमंद मानी जाती है।

किफायती कारों में से एक है हुंडई ऑरा
बता दें कि कंपनी की काफी पॉपुलर और किफायती कारों में हुंडई ऑरा का नाम भी शामिल है। इस कार पर भी अभी 20,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं।
हुंडई i20, एक्सटर पर डिस्काउंट ऑफर
इन सबके अलावा कंपनी की ओर से हुंडई i20 पर ग्राहकों के लिए 58,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं और हुंडई एक्सटर कार पर 43,000 रुपये तक के ऑफर पेश किए जा रहे हैं।

हुंडई क्रेटा की कीमत और डिस्काउंट
इन कारों के अलावा हुंडई क्रेटा का ग्राहकों में खूब क्रेज देखा जा रहा है। इस समय कंपनी द्वारा क्रेटा पर 55,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे है। ऐसे में यह कार खरीदना आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।

Leave a Comment