Kal Ka Mausam 8-9 April – देशभर में काफी दिनों से बारिश हो रही है और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला नहीं रूकने वाला है। मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल को देश के इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश होने और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
24 घंटे में बदलेगा मौसम
मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में भी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसमी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय हिस्सों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों पर 40 से 50किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी और गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।
IMD ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट –
IMD ने समूचे उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा और पंजाब, हरियाणा (Haryana Weather), यूपी, एमपी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, एवं बिहार में आंधी-तूफान गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तूफानी हवाएं चलने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर में मौसम विभाग ने ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में भयंकर बरसात के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र के मौसम की बात करें तो यहां अगले कई दिनों तक अति भारी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बीते कई दिनों से राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को राहत मिली है। इसके साथ वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री के आसपास है। IMD ने दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ ही घंटों में बरसात शुरू होने की संभावना जताई है।
राजस्थान में फिर से शुरू होगी बरसात –
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान (rajasthan weather) में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 3 दिन से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 9 अप्रैल से अगले 5 दिन तक मौसम साफ रह सकता है।
MP के इन जिलों में होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटो तक राजधानी भोपाल, टीकमगढ़, सतना, अशोकनगर, विदिशा, गुना, दतिया, भिंड, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, मऊगंज, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, सीधी, मुरैना, श्योपुर, रतलाम, आगर, दमोह, पन्ना, राजगढ़, निवाड़ी, मंदसौर और नीमच में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है जिससे फिर से बरसात का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
यूपी-बिहार के 45 जिलों में बरसेंगे बादल –
IMD ने उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश (UP Rain Alert) का अलर्ट जारी की है। पिछले 3 दिनों से आंधी-बारिश का कहर देखने को मिल रहा है अब अगले कई घंटों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि करीब 45 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी और करीब 10 जिलों में ओले गिरने की आशंका है। इस दौरान मेघ गर्जन के बीच 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं वज्रपात का खतरा बना रह सकता है।
राजधानी लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर, बुंदेलखंड के जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बिजली चमकने और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार (Bihar Mausam) में अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
हरियाणा-पंजाब में भी बदलने वाला है मौसम –
पंजाब और हरियाणा में मौसम (Haryana-Punjab Mausam) बदलने वाला है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से चंडीगढ़ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने पंजाब के अमृतसर, पटियाला, रूपनगर, मोहाली, पठानकोट और लुधियाना में बारिश का अलर्ट जारी है। यहां तापमान में गिरावट आइएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। आईएमडी ने हरियाणा के अंबाला, पंचकुला, नरनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाग और रोहतक समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
पूर्वोत्तर में 70 की स्पीड से चलेगी आंधी –
मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बने रहने से असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी और इस दौरान झमाझम बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं। असम के दिसपुर, धुबरी, बारपेटा, गोलपारा, नलबाड़ी, गुवाहाटी, कोकराझार, हाफलोंग, सिलचर, बोंगाईगांव, कछार और करीमगंज में मौसम खराब रहेगा।