IMD Rain Alert : आज इन 12 राज्यों में आंधी-तूफानी के साथ होगी बारिश, 85km की स्पीड से चलेगी आंधी

IMD Rain Alert – देश भर अलग-अलग राज्यों में पिछले दोनों भारी बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अब एक बार फिर से देश के 12 राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना जताई है। चलिए जानते हैं आज किन राज्यों में बरसेंगे बादल –

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम अब करवट बदल रहा है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट आई है। मौसम कूल बना हुआ है और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार (Bihar Mausam) के साथ-साथ 12 राज्यों में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले तीन से चार दिन के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में आंधी तूफान के साथ तगड़ी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी अनुमान है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (Weather Update) की रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज 9 अप्रैल को मौसम साफ रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश को लेकर दिल्ली में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, आज 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली आसमान साफ रहेगा। दिन के समय हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। दिल्ली एनसीआर के लोगों को लंबे समय के बाद साफ और ताजी हवा का अनुभव हो रहा है। दरअसल, बीते दिनों आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और जमकर ओलावृष्टि के बाद राजधानी में प्रदूषण का स्तर डाउन आया है ओर हवा साफ हो गई है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट –

नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने से उत्तर प्रदेश में आज आंधी-तूफान और तेज ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में राज्य का तापमान 2 से 4 डिग्री तक काम हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, आज अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी इटावा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना है, जबकि गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा बुलंदशहर, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा के आसपास की इलाकों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है 11 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

बिहार इस दिन होगी आंधी तूफान के साथ बारिश –

बिहार में भी मौसम (Bihar Mausam) तेजी से बदल रहा है। आईएमडी ने आज बिहार में आंधी तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के मधुबनी, दरभंगा, हरिया, समस्तीपुर, सिवान, वैशाली, गोपालगंज, किशनगंज और मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 10 अप्रैल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज और कल बिहार के सभी जिलों में बरसात नहीं देखने को मिलेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान (Rajasthan Mausam) में भी देखने को मिलेगा। राज्य की कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 9 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में सुधार हो सकता है। राजस्थान में अधिकतर शुष्क मौसम बना रहेगा। IMD के अनुसार, 9 अप्रैल से अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम स्वस्थ रहने की उम्मीद है 10 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

मौसम विभाग (IMD Weather) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर जैसे जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसे तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

MP में इस-इस दिन होगी बारिश –

मध्य प्रदेश के मौसम (MP Mausam) की बात करें तो यहां साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। 10 अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा, शनिवार 11 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ वेस्ट रीजन में एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश में दिखेगा। प्रदेश के 32 जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान गरज-चमक के साथ जोरदार बरसात होने की संभावना जताई है जिसमें सिहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, विदिशा, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, रायसेन, श्योपुरकला, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, सिंगरौली, ग्वालियर, दतिया,अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मंडला, निवाड़ी, मैहर, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल हैं।

उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी –

उत्तराखंड में कई दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग (Uttarakhand Mausam) ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 10 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के बीच तापमान गिर सकता है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के चलते केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारी पूरे जोरों शोरों से चल रही है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने पथरीले रास्तों को ठीक करने और टेंट होटल व्यवस्था करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। मौसम विभाग ने इस दौरान खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश में बरसेंगे बादल –

मौसम विभाग ताजा अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। शिमला, कांगड़ा, कसौल, कुफरी समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment