IMD Weather Alert : पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। आमतौर पर अप्रैल की शुरुआत से गर्माहट का एहसास होने लगता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से सुबह-शाम की ठंड बनी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 12 राज्यों में मौसम खराब रहने को लेकर जानकारी दी है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
आईएमडी ने दी जानकारी
देशभर में इन दिनों मौसम खराब बना हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश और धूप का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में तो 12 राज्यों में हालात और खराब होने वाले हैं, जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए किन 12 राज्यों को लेकर आईएमडी ने जानकारी दी है।
किन राज्यों में दिखेगा मौसम का तांडव
मौसम विभाग का कहना है कि आज 9 अप्रैल को कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
उन राज्यों में -दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार है।
जानिए क्या है पश्चिमी विक्षोभ
जान लें कि पश्चिमी विक्षोभ एक एक जटिल मौसमी सिस्टम है, जिसे साइंटफिक लेंग्वेज में एक्स्ट्राट्रॉपिकल डिस्टर्बेंस भी कहते हैं। यह मौसमी प्रणाली उष्णकटिबंधीय इलाको के बाहर बनता है और ठंडी व नम हवाओं के साथ पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़ता है। जब भी यह बादल आता है तो अपने नमी और ठंडक लाता है, जिससे कई बार तेज बारिश और तूफानी जैसे हालात बनते हैं।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज 9 अप्रैल को दिल्ली में मौसम ठंडा रहने वाला है और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और ज्यादातर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी बारिश के आसार है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान के इन जिलो में बिगड़ेगा मौसम
आईएमडी ने राजस्थान के कई इलाकों में भी मौसम बिगड़ने को लेकर अपडेट जारी किया है। प्रदेश के कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और जयपुर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के असार है। इसके साथ ही तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसके बाद अगले कुछ दिनों में मौसम साफ होने के आसार है।
बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत का मौसम
इसके साथ ही बिहार में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बिहार के पटना के साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर आंधी और बारिश का साफ असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम एक्टिव बना हुआ है। असम के कई शहरों जैसे दिसपुर, गुवाहाटी और सिलचर सहित अन्य इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सब मिलाकर देश के कई इलाको में अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।