Haryana News : दिल्ली से जुड़ेगा हरियाणा का ये जिला, सरकार ने दी नई रेलव लाइन को मंजूरी

Haryana News – हरियाणा में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार अब नए रोड बनाने के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, अब हरियाणा का एक जिला रेलवे लाइन के जरिए दिल्ली के साथ जुड़ने वाला है। सरकार ने नई रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा में रेलवे नेटवर्क अब और मजबूत होने वाला है। हाल ही में सरकार ने एक और नई रेलवे लाइन (new railway line) के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस नई रेलवे लाइन के बनने से कई जिलों और छोटे बड़े शहरों को मजबूत कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके चालू होने पर लाखों लोगों का सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

इन जिलों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन –

सरकार ने दिल्ली से हरियाणा के अंबाला जिले तक नई रेलवे लाइन (new railway line in haryana) बिछाने की मंजूरी दी है। इस नई रेलवे लाइन के चालू होने से जीटी रोड बेल्ट के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत से यह नई रेलवे लाइन होकर गुजरेगी। इसके साथ ही दिल्ली से पंजाब और जम्मू कश्मीर तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

बनेगी 194 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन –

दरअसल, PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई रेलवे लाइन बिछाने का फैसला लिया गया। हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह दावा किया है कि यह नई रेलवे लाइन सेना से लेकर सामान्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। बता दें की नई रेलवे लाइन की कुल लंबाई 194 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए 5983 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।

32 रेलवे स्टेशनों को भी किया जाएगा हाईटेक –

यह प्रोजेक्ट दिल्ली से जम्मू कश्मीर तक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। हरियाणा में यह नई रेलवे लाइन कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत, सोनीपत को एक साथ कनेक्ट करेगी। इसके साथ ही 32 रेलवे स्टेशन का भी हाईटेक किया जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 4 साल का लक्ष्य रखा गया है।

29 नए पुल को भी होगा निर्माण

इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की ज्यादा आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि नई रेलवे लाइन को मौजूदा पुरानी रेलवे लाइन के साथ-साथ बिछाया जाएगा, जो की पुरानी रेलवे लाइन के पास लगती जमीन पहले से ही सरकार के पास है। नई रेलवे लाइन पर कुल 29 नए पुल बनाए जाएंगे। इसके अलावा रास्ते में आने वाले पुराने पुलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

कुल मिलाकर इस नई रेलवे लाइन (new railway line news) के शुरू होने से हरियाणा के विकास को रफ्तार मिलेगी। यह रेलवे लाइन जिन छह जिलों से होकर गुजरेगी वहां विकास तेजी से होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि नई रेलवे लाइन के बनने से आसपास लगती जमीन के रेट तेजी से बढ़ सकते हैं।

Leave a Comment