Kal ka Mausam10 April : कल से 6 दिनों तक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, IMD का नया अपडेट

Kal ka Mausam10 April – देशभर में बीते काफी दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आंधी-तूफान और बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अब तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अप्रैल के महीने में ठंड ने पिछले कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IMD ने ताजा पूर्वअनुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले पांच से छह दिनों तक इन राज्यों में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। चलिए जानते हैं –

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सिक्किम असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में भी अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मध्य भारत में अगले 6 दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत की ज्यादातर हिस्सों में तापमान के सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं।

दिल्ली में कितने दिन होगी बारिश –

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान दिन में हल्की धूप नजर आएगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलने का अनुमान है। 11 और 12 अप्रैल को राजधानी का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट –

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश और ओलावृष्टि की वजह से अब मौसम कूल बना हुआ है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बरसात हुई है। IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 15 अप्रैल तक सक्रिय हो रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह मानसून में बदल सकता है।

IMD के अनुसार, लखनऊ में 10 से 11 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाएंगे, जबकि 12 से 14 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इस दिन बारिश होने का अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

बिहार में आंधी तूफान और बारिश –

बिहार (Bihar Ka Mausam) में काफी दिनों से आंधी तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है। IMD ने 9 अप्रैल यानी आज राज्य में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है, लेकिन अब राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। मौसम विभाग ने अरिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कया गया है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम –

हरियाणा में भी मौसम (Haryana Mausam) पूरी तरह से परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान कम हुआ है और ठंड का असर बढ़ गया है। हरियाणा में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश ने फसलों को खूब नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में वेदर साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। कल यानी 10 अप्रैल को भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।

उड़ीसा में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान की 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में 11 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, लेकिन इस दौरान तेज बर्फबारी होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने लद्दाख में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में इस दिन होगी बारिश –

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग (IMD Weather) ने 9 से 13 अप्रैल के बीच बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 9 से 13 अप्रैल के दौरान गरज- चमक के साथ अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 10 से 11 अप्रैल के बीच मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 9 से 12 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा मेघालय में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

IMD के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 14 और 15 अप्रैल को को लू चलने जैसी स्थिति बनेगी। इसके साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में भी 11 से 15 अप्रैल को गर्म हवाएं चल सकती हैं। यहां तापमान बढ़ने से लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास होगा।

Leave a Comment