Maruti Suzuki Ignis कितनी करनी होगी Down Payment, जानें कितनी बनेगी EMI

Maruti Suzuki Ignis : अगर आप मारुति की बेस्ट परफॉर्मेंस वाली कार सुजुकी Ignis को खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन बजट के चलते नहीं खरीद पा रहे हैं तो फिर ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अब आप मारुति की इस कार को Down Payment देने के बाद हर महीने की EMI देने के बाद घर ला सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं कि इस कार के लिए आपको कितनी डाउनपेमेंट का भुगमान करना होगा।

वैसे तो मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में नई-नई गाड़ियों की लॉन्चिंग और बिक्री की जाती है। अब इन दिनों Maruti Suzuki Ignis का भारतीय बाजार में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस एसयूपी के बेस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो कीमत के हिसाब से कार की डाउनपेमेंट कर आप हर महीने EMI देकर इसे घर ला सकते हैं।

कितनी होगी Maruti Ignis की कीमत
दरअसल, आपको बता दें कि निर्माता की तरफ से नेक्‍सा डीलरशिप के माध्यम से ऑफर की जाने वाली Maruti Ignis को हैचबैक सेगमेंट में पेश किया जाता है। कंपनी की ओर से इस हैचबैक के बेस वेरिएंट को 5.35 लाख रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर आप इस एसयूवी को दिल्ली में खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 5.35 लाख रुपये, जो कि एक्‍स शोरूम कीमत हैं, उसके साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस का भुगतान करना होगा। यानी की इसकी खरीदी पर तकरीबन 29 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स देना होगा और लगभग 30 हजार रुपये का इंश्‍योरेंस का भुगतान करना होगा। उसके बाद सब मिलाकर और चार्जेंज जोड़कर गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 5.97 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

कितनी करनी होगी डाउनपेमेंट
अगर आप Maruti Ignis के बेस वेरिएंट की खरीदी करते हैं तो बैंक की तरफ से इस कार के एक्‍स शोरूम कीमत पर ही गाड़ी को फाइनेंस किया जाएगा। सबसे पहले इसके लिए आपको 1,00,000 रुपये की डाउन पमेंट करनी होगी, उसके बाद आपको लगभग 4.97 लाख रुपये बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। फाइनेंस ,Maruti Ignis Finance, कराने के बाद बैंक की तरफ से आपको 9 प्रतिशत ब्‍याज के साथ 7 वर्ष के लिए 4.97 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने आपको अगले 7 सालों के लिए सिर्फ 8000 रुपये की EMI का भुगतान करना होगा।

फाइनेंश के बाद कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप बैंक से कार के लिए 9 प्रतिशत की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 4.97 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 7 साल तक 8000 रुपये की EMI का भुगतान करना होगा। इस हिसाब से आप कुल 7 साल में Maruti Ignis के बेस वेरिएंट के लिए तकरीबन 1.74 लाख रुपये का ब्याज का भुगतान करना होगा, जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज समेत मिलाकर तकरीबन 7.72 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।

किन एसयूवी से होगी सीधी टक्कर
बता दें कि मारुति Suzuki कंपनी की तरफ से Ignis को हैचबैक सेगमेंट में पेश किया जाता है। इस सेगमेंट में मारुति की इस कार की सीधी टक्कर Maruti Alto K10, Maruti Celerio, Maruti Wagon R, Tata Tiago, Hyundai i10 के साथ होगी।

Leave a Comment