Rain in Haryana : हरियाणा का मौसम लेगा करवट, IMD ने बताया 15 अप्रैल तक मौसम का हाल

Rain in Haryana : हरियाणा में मौसम आज साफ रहा है। फिर भी इन दिनों दिन-शाम में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम के यू-टर्न को लेकर अपडेट जारी किया है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी
बीते दिनों हरियाणा के कई जिलों में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे लेागों को ठंडक महसूस हो रही है। अब हाल ही में आईएमडी ने हरियाणा के मौसम में बड़े बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है।


बीते दिनों किन जिलो में हुई बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बीते दिनों नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

उत्तरी जिलों पर होगी हल्की बारिश
आईएमडी के मुताबिक 9 अप्रैल के बाद से मौसम शुष्क रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 15 अप्रैल के बाद हरियाणा में गर्मी की शुरुआत होगी। मौसम विभाग का कहना है कि जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं, दूसरी ओर गेहूं की खबर खराब होने से किसानों में चिंता बनी हुई है।


मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा एनसीआर में मौसम में मौसम में बदलाव हो रहा है। बीते दिनों हरियाणा में हल्की बारिश और कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरे हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है। वहीं, आज 09 अप्रैल को हरियाणा के उत्तरी जिलों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

किन जिलो में कैसा रहा तापमान
बीते दिनों हरियाणा का अधिकतम तापमान पलवल में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से 8.7 डिग्री कम रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अभी हरियाणा में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ रही है और कुछ जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त और सामान्य तापमान के आसपास बनी हुई हैं।

Leave a Comment