Gold Silver Price 10 April 2026 : सर्राफा बाजार में तेजी के बाद एक बार फिर से सोने चांदी में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एमसीएक्स पर गिरावट के बाद सोना संभलकर ग्रीन मार्क पर आ चुका है। ऐसे में अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर मार्केट भाव
सोने के भाव में 1,423,0.94%, रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद रेट 1,53,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव 3,062,1.28%, रुपये की तेजी के बाद 2,42,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक के उछाल के चलते घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में यह गिरावट आई है।
किन कारणों से गिरे सर्राफा बाजार में सोने के भाव
अमेरिका ईरान के बीच बीते दिनों दो हफ्तो के युद्ध विराम की घोषणा की गई था, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 16 प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड हुई। इस गिरावट से सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई थी।
लेकिन इजरायल के लेबनान पर हमले होने के बाद युद्ध विराम को लेकर भी अनिश्चितताएं बढ़ी है, जिसका प्रभाव बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ और चांदी का भाव 2,39,894 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,630 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,39,000 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,13,760 रुपये
मुंबई
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,480 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,38,850 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,13,610 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,16,500 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव 1,51,480 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,38,850 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,13,610 रुपये
इन महानगरों में चांदी के भाव
बात करें चांदी की कीमतों की आज 9 अप्रैल को दिल्ली मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी का भाव 2,55,000 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही चेन्नई में चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।