Kal ka Mausam 11 April : भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में कल से 48 घंटे तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आईएमडी ने किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बीते दो दिनों कई राज्यों में अच्छी-खासी धूप निकल रही है, लेकिन अब एक बार फिर कई राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। इस बार अप्रैल के महीने में कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि इस बार की बारिश ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब ऐसे में मौसम विभाग ने कल से 48 घंटे तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग ने कई राज्यों में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो कई जगह पर रिमझिम-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगह पर तेज हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
उत्तरीपूर्व भारत में मौसम का हाल
इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तरीपूर्व भारत में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 10, 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश को लेकर आसार जताए गए है। इस दौरान कई जगह पर 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम
पूर्वी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं और धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण भारत के मौसम का हाल
दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 10, 11 और 12 अप्रैल को दक्षिण भारत के केरल ,Kerala weather,, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने को लेकर चेतावनी जारी की है।
पश्चिम भारत के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पश्चिम भारत के राज्यों के लिए भी आज 10, 11 और 12 अप्रैल अलर्ट जारी किया है। इस दौरान महाराष्ट्र और गोवा में कई इलाकों में जमकर बारिश की संभावना। इस दौरान बारिश वाले इलाकों में तेज हवा चलने और बिजली गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया है।