Gold Silver Rate 10 April – सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट सस्ते हुए हैं। आज 10 अप्रैल को एमसीएक्स पर चांदी 1.57% सस्ते हुई है तो वहीं सोना 1.6% डॉउन आया है। इससे निवेशकों की टेंशन बढ़ गई है और खरीदारों में खुशी का माहौल है। अगर आप सोने का चांदी की खरीद करने की सोच रहे हैं तो अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
आज सबुह बाजार खुलते ही गिरे सोने-चांदी के रेट –
सोने चांदी के रेट आए दिन नीचे गिरते जा रहे हैं। पिछले दिनों आई बंपर तेजी के बाद सोने चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है कल 9 अप्रैल और आज 10 अप्रैल को दोनों दिन एमसीएक्स पर सोने चांदी की कीमत (MCX Gold Silver rate) में गिरावट जारी है। आज शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोना 1.6% और चांदी 1.57% सस्ती हुई है। दरअसल सोने में चांदी की खरीद करने वालों के लिए यह मौका बिल्कुल सही है। अगले कुछ दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट में तेजी आ सकती है।
आज 10 अप्रैल की सुबह देश की राजधानी दिल्ली (Gold Silver Rate 10 April) में 24 कैरेट सोने की कीमत 151620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसके अलावा मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 151470 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में ₹1500 यानी 1% से ज्यादा की कमी आई है।
सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह –
सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट (Gold Silver Rate 10 April) के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आए दिन कीमती धातुओं के रेट नीचे क्यों आ रहे हैं। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित का माहौल कम हुआ है, जिसकी वजह से निवेश को ने अचानक मुनाफा वसूली की है और इसका सीधा असर सोने और चांदी कीमतों पर हुआ है।
अंतरराष्ट्री बाजार में सोने का भाव –
आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव (Gold Rate) 4,789.67 डॉलर प्रति औंस पर है। देश में सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर से भी प्रभावित होती हैं। आए दिन बाजार में आने वाले उतार चढ़ाव का सीधा असर सोने और चांदी के भाव पर पड़ता है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
आज देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 151620 रुपए है, तो वहीं 22 कैरेट सोना 138990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट (Mumbai Gold Rate) 151470 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 13840 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 151470 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड 138840 भारती 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 139990 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने की कीमत 138890 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151520 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
22 कैरेट सोने की कीमत 138840 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151470 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर
22 कैरेट सोने की कीमत 138990 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151620 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल
22 कैरेट सोने की कीमत 138890 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151520 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
22 कैरेट सोने की कीमत 138990 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151620 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने की कीमत 138990 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत 151620 रुपये प्रति 10 ग्राम
आज भारत में चांदी का रेट –
सोने के साथ आज चांदी की कीमतों (Silver rate) में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 10 अप्रैल की सुबह चांदी सस्ती होकर 254900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में 7,800 रुपये या 3.10% की गिरावट आई और रेट 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 76.24 डॉलर प्रति औंस है।