Senior Citizens FD Scheme : जब भी बात निवेश की आती है तो हर कोई ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही बंपर रिटर्न का फायदा मिले। ऐसे में ज्यादातर लोगों का भरोसा धांसू एफडी स्कीम पर रहता है। आज हम आपको इस खबर में ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर सीनियर सिटीजन को 9.2 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा।
एफडी पर भरोसा कायम
आज के समय में मार्केट में इन्वेस्टमेंट के कई ऑप्शन मौजूद है, लेकिन फिर भी लोगों का भरोसा बैंक एफडी पर बना है, क्योंकि बैंक एफडी में निवेश से ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहने के साथ फिक्सड रिटर्न मिलता है। अगर आप भी बैंक एफडी में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो सीनियर सिटीजन के लिए बैंक एफडी स्कीम पर बंपर ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है।
वित्तीय कंपनी ने किया ब्याज दरों में इजाफा
दरअसल, बता दें कि हाल ही में वित्तीय कंपनी की ओर से एफडी स्कीम पर ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। वैसे तो यहां पर बैंक सीनियर सिटीजन को 7 से 7.5 प्रतिशत तक रिटर्न ऑफर किया जाता है। वहीं, अब यह कंपनी सिनियर सिटीजन को 9.2 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज देने का दावा करती है। यानी अगर कोई सिनियर सिटीजन यहां पर निवेश करते हैं तो उन्हें बैंक एफडी की तुलना में ज्यादा लाभ मिल सकता है।
इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें सीनियर सिटीजन को खास लाभ दिया जा रहा है। सिनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें तकरीबन 8.38 प्रतिशत है और अधिकतम दरें 9.2 प्रतिशत तक जा सकती हैं। हालांकि ये दरें निवेश कितने समय के लिए किया है, इस बात पर डिपेंड करती है। यानी जितनी लंबी अवधि में आप निवेश करते हैं तो उतना बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
कैसे कर सकते हैं स्कीम में इन्वेस्टमेंट
यह स्कीम सिर्फ सिनियर सिटीजन के लिए बेनिफिशियल है। इससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं होता है। इस एफडी स्कीम में निवेश से आम इन्वेस्टर्स को भी 7.88 प्रतिशत से लेकर 8.75 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है, जो बैंकों दरों से बेहतर कहा जा रहा है। इस हिसाब से देखें तो यह योजना हर आयु वर्ग के लोगों के बेस्ट है।
आप अपनी जरूरत के हिसाब से 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई का प्रोसेस भी आसान रखा है। इच्छुक लोग ऑनलाइन मोड से अप्लाई कर सकते हैं या फिर पास ही के शाखा में जाकर भी स्कीम का फायदा ले सकते हैं।
निवेश से पहले करें इन बातों पर गौर
जब भी आप पैसों को इन्वेस्ट करते हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आपकी एफडी से जो सालाना ब्याज मिलता है, वो 50,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो उस राशि पर टीडीएस काटा जा सकता है। ऐसे में आप फॉर्म 15H जमा करके टैक्स कटौती से बचाव कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप पात्र होंने चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको तय समय से या फिर इमरजेंसी में समय से पहले पैसे की जरूरत पड़ती है और मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ते हैं, तो उस पर पेनाल्टी लग सकती है। ऐसे में इन्वेस्टमेंट से पहले शर्तों और नियमों को भली भांति जान लेना चाहिए।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने दी जानकारी
फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने भी इन्वेस्टमेंट को लेकर कुछ गाइडलाइसं दी है। उनका कहना है कि इन्वेस्टर्स को अपनी पूरी रकम एक ही जगह इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए, बल्कि अलग-अलग ऑप्शन में बांटकर राशि को इन्वेस्ट करना चाहिए। इससे जोखिम भी कम रहा है और रिटर्न संतुलित रहता है। सीनियर सिटीजन के लिए यह एफडी स्कीम बेस्ट हो सकती है। यहां पर ग्राहकों को सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के साथ ही बेहतर रिटर्न भी मिल सकता है।