Gold Price Hike : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सोने और चांदी के दाम एक बार फिर से गिरावट के बाद काफी संभल गए हैं। चांदी में तो 35 हजार रुपये की रिकवरी हो चुकी है। वहीं, सोना भी पीछे नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है।
क्यों आई सोने चांदी में तेजी
सोने चांदी में तेजी का कारण अमेरिका व ईरान युद्ध को लेकर वार्ता को माना जा रहा है। यूएसए के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ एक डील करने की प्लानिंग की जा रही है। इससे युद्ध समाप्त होने के आसार लग रहे हैं। जिसके चलते सोने और चांदी में अचानक से तेजी आई है। युद्ध का सोने चांदी की कीमतों पर विपरित असर पड़ रहा था और दाम बढ़ रहे थे।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज रात को सोना (MCX Gold Price) 1,43,994.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत में कल के बंद भाव के मुकाबले 5,082 यानी कि 3.66% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने का आज का न्यूनतम भाव 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, सोने का अधिकतम भाव 1,44,570 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज सोना 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था, सोने का पिछला बंद भाव 1,38,912 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
चांदी की क्या चल रही है कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दामों (MCX silver Rates) की बात करें तो चांदी 2,34,938.00 प्रति किलोग्राम चल रही है। चांदी की कीमतों में 10,997 यानी की 4.91% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,32,898 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,37,350 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। आज का चांदी का ओपनिंग प्राइस 2,32,898 रुपए दर्ज किया गया, जबकि कल चांदी 2,23,941 पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स चांदी के रेट
कॉमेक्स पर चांदी (Comex Silver Rates) के दाम 72.73 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। चांदी की कीमतों में 3.161 डॉलर यानी कि 4.54% की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 71.48 डॉलर दर्ज किया गया है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 74.80 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, चांदी का आज का न्यूनतम भाव 71.31 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 69.569 डॉलर दर्ज किया गया है।
कॉमेक्स पर सोने के दाम
कॉमेक्स पर सोने के दामों (Comex Gold Price) में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 4,555.40 डॉलर प्रति औंस ट्रेड कर रहा है। यह 153.40 डॉलर प्रति औंस यानी कि 3.48% बढ़ा है। वहीं, सोने का ओपनिंग प्राइस 4,473.50 डॉलर रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,601.00, न्यूनतम भाव 4,458.20 डॉलर व पिछला बंद भाव 4,402.00 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।