Bajaj Pulsar 180 : युवाओं के बीच Bajaj Pulsar काफी डिमांड वाली बाईक है। अब बजाज प्लसर का 180 सीसी का वर्जन लॉन्च हुआ है। Bajaj Pulsar 180 का नया 2026 मॉडल भारतीय बाजारों में लॉन्च कर दिया गया है। इस नई बाइक में कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
बजाज प्लसर में मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स
बजाज ऑटो की ओर से लोकप्रिय बाइक बजाज पल्सर 180 की खूब बिक्री की गई थी और अब ग्राहकों की सुविधा और बजट का ध्यान रखते हुए बजाज कंपनी ने नए लुक और फीचर्स भारतीय बाजारों में 2026 Bajaj Pulsar 180 लॉन्च कर दिया है। खबर में जानिए इस कि इस नए अपडेटेड पल्सर के फीचर्स, परफॉरमेंस कैसी हेने वाली है और इसकी कीमत कितनी होगी।
Bajaj पल्सर 180 का 2026 मॉडल की कीमत
दरअसल, बता दें कि बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर बाइक बजाज पल्सर 180 का 2026 मॉडल पेश किया है। इस बाइक की कीमत 1,22,490 तय की गई है। कंपनी की ओर से इस नई पल्सर को अपनी बजाज पल्सर 150 और बजाज पल्सर 220एफ के बीच पोजिशन किया है।
2026 Bajaj Pulsar 180 का इंजन ऑप्शन
बता दें कि नई बजाज पल्सर 180 में 178.61cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन विकल्प दिया गया है, जिसमें एयर/ऑयल टैक्निक मिलती है। सिंगल-सिलेंडर इंजन 8,500 RPM पर 16.77 बीएचपी की पावर और 6500 आरपीएम पर 15 एनएम का पीक टॉर्क को सपोर्ट करता है। बता दें कि इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियबॉक्स को कनेक्ट किया गया है।
आइकॉनिक डिजाइन पहले की तरह बरकरार
कंपनी ने पल्सर के 2026 के आइकॉनिक डिजाइन को पहले की तरह ही बरकरार रखा है, लेकिन कुछ नए अपडेट के साथ इसमे कुछ नया शामिल किया गया है। इसमे ब्लैक-आउट पेंट स्कीम के साथ नए हाइलाइट्स, फ्रंट मडगार्ड पर कार्बन-फाइबर जैसा फिनिशिंग और नया LED हेडलैंप डिजाइन को शामिल किया गया है। इन बदलावों से बाइक को पहले से अधिक प्रीमियम लूक दिया गया है।
2026 नई पल्सर 180 के फीचर्स
अब इस बार नई पल्सर 180 के फीचर्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं, इसमे कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट आदि फीचर्स शामिल हैं। इस वजह ये ये बाइक इस सेगमेंट की मॉडर्न बाइक्स में शामिल हो गई है। इस नई बाइक का भारतीय बाजार में सीधी टक्कर टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 से होगी और ये बाइक दमदार फीचर्स से लैस होने वाली है।