Mahindra Thar लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी इनकम, समझें डाउन पेमेंट और EMI का कैलकुलेशन

Mahindra Thar : महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक तकनीकी के फीचर ऐड करती रहती है। फिलहाल महिंद्रा कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है, लेकिन बात की जाए महिंद्रा थार की तो इसे खरीदना लोगों का सपना बन गया है। आइए आज आपको बताते हैं महिंद्रा थार लेने के लिए आपकी कितनी होनी चाहिए इनकम और कितनी डाउन पेमेंट के हिसाब से क्या रहेगी ईएमआई।


इन दिनों भारतीय बाजार में महिंद्रा कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर बनी हुई है। महिंद्रा कंपनी की गाड़ी थार (Mahindra Thar) इन दिनों देश की सबसे शानदार एसयूवी मानी जा रही है। कंपनी की तरफ से भी महिंद्रा थार में काफी ज्यादा अट्रैक्टिव फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें देखकर हर कोई इसे खरीदने का प्लान बना रहा है।


देश की राजधानी दिल्ली में महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत 9,99,000 से शुरू (Mahindra Thar Price) होती है और इसका टॉप स्पेक वेरिएंट 17 लाख 20,000 रूपये तक आता है। भारतीय बाजार में महिंद्रा थार का मुकाबला Force Gurkha तथा Maruti Jimny जैसी गाड़ियों से है।


अगर आप भी इन दिनों महिंद्रा थार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते है क्या रहेगी महिंद्रा थार की कीमत और इसे EMI पर लेने के लिए कितनी भरनी होगी डाउन पेमेंट (Mahindra Thar EMI Calculation) तथा इसमें क्या-क्या मिल रहे है खास फीचर्स।


Mahindra Thar ऑन रोड कीमत


महिंद्रा थार की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख से शुरू (Mahindra Thar ex-showroom price) होती है और अगर आप इस देश की राजधानी दिल्ली से खरीदते हैं तो इसके बेस वेरिएंट पर आपको 87,412 RTO चार्ज देना होगा। इसके अलावा 49520 का इंश्योरेंस अमाउंट भी देना पड़ सकता है। इस महिंद्रा थार की ऑन रोड कीमत 11 लाख 35 हजार 932 रुपए हो जाती है।


EMI कैलकुलेशन


अगर आपके पास 2 लाख रूपये है और आप Mahindra Thar खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इतनी डाउन पेमेंट देने के बाद बचे हुए 9,35,932 रुपए के लिए कार लोन (Car Loan Tips) अप्लाई कर सकते हैं। अगर बैंक के साथ आपका लेनदेन अच्छा है तो आपको 10% की ब्याज दर पर यह लोन आसानी से मिल जाएगा।


अगर आप 5 साल के लिए कार लोन लेते हैं तो 10% के ब्याज के हिसाब से आपको 19,886 रुपए की कुल 60 EMI भरनी होगी। इस तरह आपको टोटल 11,93,147 रुपए किस्त में भरने होंगे और 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट जोड़ने के बाद आपको महिंद्रा कंपनी की थार का बेस वेरिएंट (Mahindra Thar Base Variant) 13,93,147 में पड़ेगा।


महिंद्रा थार का डिजाइन और इंटीरियर


महिंद्रा थार दिखने में मजबूत और स्टाइलिश (Mahindra Thar Design) है, जिससे यह सड़क पर अलग पहचान बनाती है। इसमें गोल LED लाइट्स, चौड़ा फ्रंट, बड़े टायर और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस (करीब 226mm) दी गई है, जो खराब रास्तों पर चलने में मदद करती है।


इसके अंदर का हिस्सा अब पहले से ज्यादा अच्छा और आरामदायक (Mahindra Thar Interior) हो गया है। इसमें 4 लोग बैठ सकते हैं और टचस्क्रीन, डिजिटल स्क्रीन, स्टीयरिंग कंट्रोल, AC और फोल्ड होने वाली पीछे की सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।


इन सबके अलावा ऑफ-रोडिंग के लिए महिंद्रा थार (Mahindra Thar Off-Roading) में 4WD सिस्टम और टेरेन कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सेफ्टी के लिहाज से महिंद्रा थार (Safety Features In Mahindra Thar) में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रोल-केज जैसे फीचर्स दिए गए है।


इंजन और माइलेज


महिंद्रा थार 3 डोर में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन (Mahindra Thar Engine) के ऑप्शन मिलते हैं। 2 लीटर का पेट्रोल इंजन तकरीबन 150 PS पावर 320 NM टॉर्क जनरेट करता है। इसका डीजल इंजन 2.2 लीटर का है जो कि तकरीबन 130 PS पावर और 300 NM टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 4WD सिस्टम मिलता है, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चलती है। माइलेज की बात करें तो यह करीब 10–12 KMPL के आसपास देती है।

Leave a Comment