Gold Silver Price 11 April : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है तो लोग इस समय कुछ कम दामों में सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।
एकसीएक्स पर सोने में आई गिरावट
अप्रैल माह का आधा महीना बीतने को है और अभी भी सोने चांदी की कीमत में फेरबदल का दौर जारी है। आज 10 अप्रैल को MCX पर कारोबार शुरू होते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी आज सोना खरीददारो के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर मे जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
वैसे तो यही लग रहा था कि अमेरिका ईरान के बीच युद्ध रूकते ही सोने चांदी में बढ़ौतरी होने लगेगी। हालांकि युद्ध विराम को लेकर अभी अनिश्चितताएं बनी हुई है, जिसके चलते कमोडिटी बाजार पर अभी दबाव बना हुआ है। MCX पर आज सोने का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,42,748 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
ऑलटाइम हाई से इतना नीचे आया सोना-चांदी
बीते दिनों MCX पर सोने का भाव 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी का भाव 2,43,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। बीते दिनों के भाव से आज सोने में 670 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है और चांदी में 851 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस समय में सोना ,Sone Ke Rate,अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 1,80,000 रुपये से 26,170 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।
बात करें चांदी की तो चांदी का भाव अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम से तकरीबन 1,77,252 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी की कीमत
दिल्ली
24 कैरेट सोने के भाव 1,51,620 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,38,990 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,13,750 रुपये
एक किलो चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये
मुंबई
24 कैरेट सोने के भाव 1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,14,750 रुपये
चांदी का भाव 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने के भाव 1,52,720 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,39,990 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,16,490 रुपये
एक किलो चांदी का भाव 2,59,900 रुपये हो गया।
कोलकाता
24 कैरेट सोने के भाव 1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,14,750 रुपये
चांदी की कीमत 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम
आगे क्या रह सकती है कीमत
सोने और चांदी में फिलहाल ज्यादा अनिश्चित्ता की स्थिति नहीं दिख रही है। दोनों ही कीमती धातुएं अब स्थिर होती दिखाई दे रही है। सोने और चांदी के दाम एक आर्क में घुम सकते हैं। फिलहाल सोना 1 लाख 50 हजार के आसपास तो चांदी 2 लाख 50 हजार के इर्द गिर्द घुम सकती है। ऐसे में निकट भविष्य में सोने को लेकर बहुत बड़े बदलाव की कल्पना नहीं की जा रही है।