Mahindra Bolero Neo खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट, कितनी बनेगी EMI, समझें

Mahindra Bolero Neo : महिन्द्रा कंपनी के मॉडल्स मजबूत और भरोसेमंद SUVs के लिए खूब पॉपुलर है। महिन्द्रा Bolero Neo का नाम भी काफी है। महिन्द्रा Bolero Neo अपने यूनिक डिजाइन और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। अगर आप भी महिन्द्रा की ये कार लेना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि इसके लिए आपको कितनी डाउनपेमेंट देनी होगी और महीने की कितनी EMI बनेगी।

कम बजट में ले सकते हैं अच्छी गाड़ी
महिन्द्रा की दमदार गाड़ी महिन्द्रा Bolero Neo लोगो की पहली पसंद बनी हुई है। महिन्द्रा का ये मॉडल स्टाइल, पावर और किफायती रेट के चलते ग्राहकों के बीच छाया हुआ है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, लेकिन बजट के चलते नहीं ला पा रहे हैं तो आप कीमत के हिसाब से डाउन पेमेंट कर एसयूवी घर ला सकते हैं। खबर में जानते हैं कि इसके लिए आपको कितनी EMI का भुगतान करना होगा।


Bolero Neo के बेस वेरिएंट की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Mahindra के Bolero Neo गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये के आस-पास है। अगर दिल्ली में इस गाड़ी को खरीदते हैं तो तकरीबन 76 हजार रुपये आरटीओ और लगभग 45 हजार रुपये इंश्‍योरेंस का भुगतान करना होगा। जिसके बाद Mahindra Bolero Neo की ऑन रोड कीमत लगभग 9.89 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

कितना करना होगा डाउनपेमेंट
अगर आप Bolero Neo गाड़ी के बेस वेरिएंट को बॉय करते हैं तो बैंक की तरफ से इस गाड़ी को एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। अगर आप इस गाड़ी पर 2,00,000 लाख रुपये का डाउन पमेंट कर देते हैं तो उसके बाद आपको बैंक से लगभग 7.89 लाख रुपये फाइनेंस करवाना होगा।

हर महीने की इतनी बनेगी EMI
बैंक की तरफ से अगर आपको कार लोन पर 9 प्रतिशत ब्‍याज के साथ 7 सात साल के लिए 7.89 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो ऐसे में आपको अगले 7 सालों के लिए हर महीने 12707 रुपये EMI का भुगतान करना होगा। ऐसे में 7 साल में आप महिन्द्रा Bolero Neo के लिए तकरीबन 2.77 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देंगे, जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर तकरीबन 12.67 लाख रुपये के आस-पास हो जाएगी।

किन कारों से होगी सीधी टक्कर
Mahindra की तरफ से Bolero Neo को बढ़िया स्टाइल और डिजान पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की तरफ से इस गाड़ी की मार्केट में सीधी टक्कर Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी कई धांसू SUVs के साथ होती है।

Leave a Comment