Hisar, हांसी, भिवानी में बनेंगे फोरलेन हाईवे, रिंग रोड पर भी काम होगा शुरू

Hisar News – हरियाणा के सभी जिलों से ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हिसार-हांसी-भिवानी में नया फोरलेन हाईवे बनाया जा रहा है और इसके साथ ही एक रिंग रोड का भी निर्माण किया जाएगा जिससे सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा।

हरियाणा के विकास को अब पंख लगने वाले हैं। दरअसल, सरकार प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इन सभी प्रोजेक्ट के पूरा होने से राज्य के विकास गति को रफ्तार मिलेगी। सरकार की कोशिश है कि हरियाणा (Haryana News) में सड़क कनेक्टिविटी को वर्ल्ड क्लास किया जाए। इस कड़ी में सरकार ने राज्य में कई फोरलेन हाईवे बनाने का ऐलान किया है।

भिवानी-हांसी और हिसार का सफर होगा आसान

बता दें की हरियाणा के भिवानी-हांसी और हिसार के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया फोरलेन हाईवे (New four-lane highway) बनाया जा रहा है। इसके साथ ही एक नया रिंग रोड भी बनाया जाएगा और कई रुके हुए प्रोजेक्ट भी पूरे किए जाएंगे। इस शहर की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही सड़क रेलवे शिक्षा स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में नई सुविधा मिलेंगी।

भिवानी-हांसी-फोरलेन हाईवे का % काम पूरा –

ताज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल हाईवे 148B पर बन रहे भिवानी-हांसी-फोरलेन हाईवे (Bhiwani-Hansi-Four Lane Highway) का 95% काम पूरा हो चुका है। इस फोरलेन हाईवे को 802 करोड रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस सड़क की कुल लंबाई 43 किलोमीटर है, जिस पर दो ओवर ब्रिज, 7 पुल और 10 से ज्यादा अंडर पास का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क की 14 मीटर चौड़ाई पर डिवाइडर और सुरक्षा के लिहाज़ से हर एक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

यहां बनेगा नया बाईपास और टोल प्लाजा –

जटुलुहारी, बवानी खेड़ा और सिकंदरपुर गांवों के लिए एक नया बाईपास (New Bypass) और बवानी खेड़ा में एक नया टोल प्लाजा भी स्थापित किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार स्टॉल प्लाजा को जल्द ही खोला जाएगा।

बनेगा 35 किमी का नया रिंग रोड-

शहर में ट्रैफिक एग्जाम की समस्या को खत्म करने के लिए करीब 35 किलोमीटर लंबा नया रिंग रोड (New Ring Road in Haryana) बनाया जाएगा। निनन से टिगराना चौक तक फोर लेन बाईपास तैयार हो चुका है। टिगराना से लोहारू रोड तक 11 किलोमीटर के हिस्से के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दिनोद रोड पर कृष्णा कॉलोनी के पास 18 करोड रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तैयार होने से जीतूवाला रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र और 8 गांवों के कई हजार लोगों को सीधा रास्ता मिलेगा। इस परियोजना के तहत 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है, जिस पर करीब 2.5 करोड रुपए खर्च होंगे।

रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू –

अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Yojana) के तहत रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का काम भी किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग एंट्री और एग्जिट गेट, पार्किंग की सुविधा, एक आकर्षक मुख्य गेट, डिजिटल-डिसप्ले और एक सूचना प्रणाली विकसित की गई है।

11 वर्षों का अधूरा प्रोजेक्ट भी होगा पूरा –

हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक ऑफिस सेंट्रल पार्क के पास पिछले 11 वर्षों से अधूरा है, जो फिलहाल काफी खराब हालत में है। इसके निर्माण के लिए एडमिनिस्ट्रेशन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। संभावना है कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होगा। भिवानी में इन सभी प्रोजेक्ट के पूरा होने से यह एक मॉडर्न और सुविधाजनक शहर बननेगा। भिवानी में नई सड़क बनने और पुरानी सड़कों की मरम्मत होने से रोड संपर्क बेहतर होगा इन रोड के आसपास लगती जमीन के रेट भी तेजी से बढ़ सकते हैं।

Leave a Comment