Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 11 अप्रैल को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि इस गिरावट के बाद देशभर में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज
सर्राफा बाजार से ज्वेलरी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज 11 अप्रैल को सोना सस्ता हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निवेशकों में चिंता बी हुई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
आगामी समय में क्या रहेगी सोने की चाल
दरअसल, आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई है, उसका सीधा असर कमोडिटी बाजार पर नजर आ रहा है। हालांकि MCX आज 11 अप्रैल को बंद है, लेकिन बीते दिनों के बंद भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों ने इन्वेस्टर्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जानकारों का कहना है कि जैसे ही मिडिल ईस्ट का तनाव समाप्त होगा तो उसके बाद सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी लौटेगी।
MCX और कॉमेक्स पर सोने के भाव
बीते दिनों MCX पर सोने का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी 2,42,748 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वैश्विक बाजार पर आज 11 अप्रैल को सोने की कीमतों में गिरावट के साथ 4,771.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इस दौरान चांदी 76.025 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ गया है।
बड़े इन्वेस्टर्स लगा रहे सोने पर दांव
अभी बाजार में दबाव के बाद भी बड़े इन्वेस्टर्स सोने पर दांव लगा रहे हैं। रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने सोने के 35,000 डॉलर तक पहुंचने के आसार जताए हैं, जबकि गैबेली गोल्ड फंड के क्रिस मैनसिनी ने इसे 6,000 डॉलर के पार देखने का अनुमान जताया हैं। इसकी मुख्य वजह दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी का होना है और कई देशों का डी-डलरॉइजेशन यावनी डॉलर से हटकर अपनी इकोनॉमी बनाना की तरफ बढ़ना है।