Sapna Choudhary की लग्जरी लाइफ के पीछे छिपी है संघर्ष की कहानी, हरियाणा वालों को भी नहीं पता सपना की ये बातें

Sapna Choudhary New Story : सपना चौधरी की लग्जरी लाइफ हो हर कोई जानता है। जब सपना चौधरी किसी प्रोग्राम में आती है तो उनके सुरक्षा में बॉडी गार्ड भी लगे दिखते हैं। वहीं, बड़ी बड़ी गाड़ियों में चलने वाली सपना चौधरी के संघर्ष की कहानी भी बहुत दिलचस्प है। चलिए आज जानते हैं सपना चौधरी के जीवन की वो बातें जो अधिकतर लोगों को नहीं पता-

बचपन में पिता को खोया, पढ़ाई भी छट गई
सपना चौधरी के बचपन की कहानी काफी संघर्ष भरी रही है। बचपन ने सपना चौधरी के सिर से पिता का साया उठ गया था। सपना चौधरी आंखों में अफसर बनने का सपना लिए हुए पिता के जाने के बाद घर चलाने के लिए स्टेज पर आई। उन्होंने हरियाणवी रागनियों से अपने जीवन को शुरू किया। घर गिरवी रखा था वो भी छुड़वाना था। ऐसे में सपना चौधरी ने दिन रात मेहनत की और इसी बीच उनकी पढ़ाई भी छुट गई। यहीं से सपना चौधरी ने डांस की शुरुआत की।

कई जगहों पर बैन हो गई थी सपना चौधरी
सपना चौधरी ने हाल ही में बताया है कि उनके करियर के शुरुआती संघर्षों और चुनौतियों को कम लोग जानते हैं। उनपर करीब 35 मुकदमे दर्ज है। यह मुकदमे ज्यादातर उन इवेंट्स के हैं जहां भीड़ की अफरा-तफरी, कुर्सियां उछालना और झगड़े आम बात हो गई थी। परंतु, जब सपना चौधरी ने बिगबॉस में एंट्री की तो उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आया। इससे पहले परफॉर्मेंस के दौरान अराजकता होती रहती थी। इसकी वजह से वह कई जगहों पर बैन कर दी गई थी। इस दौरान बागपत, बड़ोत और मेरठ वाले इलाकों में उनके नाम से किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलती।

एक परफोर्मेंस ऐसी भी
सपना चौधरी ने बताया कि शुरुआत में घर में आर्थिक तंगी थी, इसलिए वे और उनकी मां हर वक्त प्रार्थना किसी न किसी परफॉर्मेंस का ऑफर मिल जाए, ये सोचते रहते थे। एक बार एक कॉल आई, जिसमें उनको परफोर्मेँस ऑफर की, उन्होंने ज्यादा सोचे बगैर हां कर दी। वहां पहुंचे तो देखा कि 25-26 टेबल सजे हैं और टेबल पर खुले में हथियार पड़े हैं। वहां, ऐसा लग रहा था कि जेल से रिहा होकर पार्टी कर रहे हो। वहां 50-55 लोग थे।

स्टेपर पर कर दी ऐसी हरकत
सपना चौधरी ने स्टेज पर भी काफी संघर्ष किया है। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान एक व्यक्ति बार-बार उनके पास आ रहा था, जो कान में कुछ फुसफुसाता और चला जाता। उनको समझ नहीं आया क्या कह रहा है, उनकी मां ने वहां से निकलने की गुजारिश की, परंतु, कहा गया कि डांस अभी बाकी है, पहले डांस करो फिर जाना। फिर से स्टेज पर वह वापस गईं तो वो व्यक्ति अचानक पीछे से आया और उनके गाल पर किस करके भाग निकला। इसके बाद उन्होंने परफॉर्मेंस रोकी और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं। वहां उन्होंने फिर नाचने से मना किया और मां ने भी उन लोगों का विरोध किया।

मां रही हैं संघर्ष की साथी
इस घटना के बाद मां ने सपना का हाथ पकड़ा और दोनों तेजी से बाहर निकलने लगे। सपना को डर था कि पीछे से गोली चल सकती है लेकिन मां रुकी नहीं। फिर बाहर निकल कर वह वहां से निकल गए। सपना चौधरी के जीवन में उनकी मां का हमेशा साथ रहा है। वह मानती हैं कि मां ही उनकी संघर्ष की साथी रही हैं।

Leave a Comment