IMD Weather 7 Days Forecast : मौसम विभाग जारी किया नया अलर्ट, जानें 7 दिन कहां कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather 7 Day Forecast : मौसम विभाग की तरफ से वेदर का नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिन प्रदेश में कैसा मौसम रहेगा। कहीं पर बारिश होगी तो कहीं पर तापमान में इजाफा होने वाला है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बारे में-

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा देशभर में मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश भाग में में अधिकतम तापमान 42.2°C तक जा चुका है। हर जगह मौसम में तापमान बढ़ा है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक तापमान रहा है। वहीं, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर सामान्य के लगभग ही तापमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से अधिक ज्यादा तापमान रहा।

जम्मू-कश्मीर-ल‌द्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मिजोरम में रात का तापमान सामान्य चल रहा है। हरियाणा में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी दर्ज की गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक सप्ताह तक ज्यादातर मौसम सामान्य रह सकता हे। कहीं कहीं, बारिश और तेज हवा आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 15 अप्रैल के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। तब तक मौसम साफ रह सकता है।

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 14 अप्रैल तक असम और मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। वहीं, 12 से 15 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की संभावना है। 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारियों के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 और 12 अप्रैल को, तथा ओडिशा में 11 अप्रैल को, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

दक्षिण प्राय‌द्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14 और 15 तारीख को, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 13 से 15 तारीख तक, और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12 तारीख को हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है। यहां पर बारिश का भी अलर्ट है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा और 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। केरल और माहे में 12 से 13 तारीख तक, और तटीय कर्नाटक में 13 से 15 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Comment