Gold Silver Price 12 April : अचानक से बढ़ी सोने के भाव, इतनी हो गई 22 और 24 कैरेट की कीमत

Gold Silver Price 12 April : सोने-चांदी की कीमतों में अचानक से तेजी आई है। सोने और चांदी के दाम काफी तेजी पर फिर से जाते दिखाई दे रहे हैं। यूएस और इरान की बातचीत के बीच सोने चांदी की चमक बढ़ी है। 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में काफी बदलाव आ गया है। चलिए जानते हैं 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या चल रही है।

दिल्ली-मुंबई में क्या चल रहे भाव
MCX के साप्ताहिक चार्ट के मुताबिक, सोना-चांदी अपने अहम सपोर्ट लेवल और 30-वीक मूविंग एवरेज के अभी ऊपर बने हुए हैं, जिससे आगे भी तेजी का हिंट मिल रहा है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में इसका भाव 1,52,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि इससे पहले सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 400 रुपये की तेजी के साथ ही 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस रिकॉर्ड की गई है।

अन्य राज्यों में सोने के रेट
अन्य राज्यों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे अधिक 1,54,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,52,360 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,39,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो चांदी की कीमतों में फिर उछाल आ रहा है। आज चांदी का भाव बढ़कर 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जबकि इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,800 रुपये यानी लगभग 1.6 प्रतिशत बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का स्पॉट प्राइस 75.91 डॉलर प्रति औंस पर रिकॉर्ड किया गया है।

क्या आगे आएगी सोने में गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार वीकली चार्ट पर MCX गोल्ड में लगातार तीन हफ्तो से तेजी देखी जा रही है, जिससे इसमें तेजी का ट्रेंड अभी भी जारी है। हाल ही में आई गिरावट के बाद यह 30-वीक मूविंग एवरेज के पास सपोर्ट लेकर ऊपर रहा है, जिससे आगामी समय में मजबूती देखी जा सकती है।


अभी तो गोल्ड में मीडियम अवधि के लिए तेजी देखी जा रही है और इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट मौका माना जा रहा है। हालांकि, अगर कीमतें अहम सपोर्ट लेवल के नीचे बंद होती हैं तो आगामी समय में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

Leave a Comment