IMD Rain Alert : साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इन 12 राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert – देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला चल रहा है। अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 12 से ज्यादा जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

IMD ने हाल ही में देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में आंधी तूफान, गरज चमक के साथ भारी बारिश और कई जगहों परओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के अनुसार, एक साथ कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कई राज्यों में तापमान भी तेजी से बढ़ेगा, जिससे लू चलने की स्थिति बन सकती है‌। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का खतरा है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में गर्मी का कर देखने को मिलेगा। ऐसे में खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश –

आईएमडी (IMD Weather) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई हैञ। इन राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam) में फिलहाल मौसम साफ है। सुबह से तेज धूप निकली हुई है, जिसकी वजह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। आज दिन भर हवा की गति तेज बनी रहेगी। इससे वातावरण में हल्की ठंड का एहसास होगा। लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 1921 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम –

उत्तर प्रदेश में अभी मौसम (UP Mausam) अब बदल चुका है। पिछले कई दिनों से जारी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर अब थम गया है। अब सूरज निकलने से तपिश बढ़ गई है। दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

बिहार में होगी बारिश?

बिहार (Bihar Mausam Update) में भी बारिश का दो रख चुका है और अब तेजी से तापमान बढ़ रहा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिलों में अब तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन में तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ाने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे लू की स्थिति बन सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम (Rajasthan Weather) ने करवट बदली है। हाल ही में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर इलाकों में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। आज मौसम में बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। यह सिस्टम जल्दी कमजोर पड़ जाएगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर –

मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam) में गर्मी ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं 14 से 17 अप्रैल के बीच यहां लू चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल –

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड में फिर से मौसम खराब हो सकता है। चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम बदल रहा है। आईएमडी ने 12 से 17 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। शिमला, कांगड़ा कुल्लू, मनाली में हल्की से मध्यम बारिश होगी और बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। कई जगहों पर तेज ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसकी वजह से घाटी में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा प्रभाव –

दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव दिखाई दे रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में काले बादल छाए हुए हैं। कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है कुछ इलाकों में बिजली गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment