Senior Citizen FD Rates – सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं जहां पर वरिष्ठ नागरिकों को आम ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। यदि आप इन बैंकों की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो 2 लाख 7 हजार रुपये का ब्याज कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
सीनियर सिटीजन को FD में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज –
भारत में एफडी सभी की बेस्ट निवेश विकल्प में से एक है। इसकी सबसे खासियत यह है कि बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का एफडी पर कोई प्रभाव नहीं होता है। इसके अलावा एफडी (FD Rates) पर गांरटीड ब्याज मिलता है और एफडी में पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो शानदार मौका है।
दरअसल, इस बार आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट दर में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे स्थिर रखा गया है। ऐसे में देश के कई बैंक अपने ग्राहकों को एफडी की ओर आकर्षित करने के लिए शानदार ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। इस लिस्ट में State Bank of India, ICICI Bank और Axis Bank जैसे कई बैंक शामिल हैं जो सीनियर सिटीजन को 7% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं साल 2026 में किस बैंक की एफडी में पांच लाख रुपये निवेश करके 2 लाख से ज्यादा ब्याज बनाया जा सकता है।
रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, फिर भी सीनियर सिटीजन को मिल रहा खूब ब्याज –
RBI द्वारा 8 अप्रैल 2026 को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है और एफडी ब्याज दरों में संशोधन की उम्मीद भी काफी कम है। हालांकि, सीनियर सिटीजन के लिए अभी भी निवेश का यह एक बेहतरीन मौका है क्योंकि बैंक आम ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को 0.50% (50 बेसिस पॉइंट्स) ज्यादा ब्याज देते हैं।
इस बैंक में निवेश करने पर मिलेगा 2,07,000 रुपये का ब्याज –
Axis Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को 5 साल वाली एफडी पर 7.20% का ब्याज दे रहा है। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और इस एफडी में पांच लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 7,07,000 रुपये राशि मिलेगी। इसका मतलब यह है कि आपको पांच साल में 2,07,000 रुपये का ब्याज मिलेगा।
FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज –
आईसीआईसीआई बैंक भी सीनियर सिटीजन को एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की अवधि वाली एफडी पर 7.10% का ब्याज मिल रहा है।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI FD Rate) वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल वाली एफडी पर 7.05% दे रहा है। यदि आप प्राईवेट बैंक में एफडी नहीं करवाना चाहते तो SBI बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB FD Rate) वरिष्ठ नागरिकों को आम ग्राहकों के मुकाबले अधिक ब्याज दे रहा है। BOB बैंक की 5 साल की एफडी पर 6.90% का ब्याज मिल रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक भी BOB बैंक के बराबर सीनियर सिटीजन को ब्याज दे रहा है। PNB बैंक में आपको 5 साल की एफडी पर 6.90% ब्याज मिल जाएगा।
देश के प्राईवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC Bank भी वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 6.85% तक का ब्याज प्रदान कर रहा है।
बंधन बैंक 5 साल की एफडी (Bandhan Bank FD Rate) में निवेश करने वालों को 6.60% ब्याज दे रहा है
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India FD Rate) सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर बंधन बैंक से अधिक 6.80% का ब्याज दे रहा है।