dainik ank jyotish 13 april : अपने जन्म की डेट के हिसाब से जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, पढ़े पूरा अंक राशिफल

dainik ank jyotish : अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है। यह मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि से जुड़ा हुआ होता है। किसी मनुष्य के स्वभाव, व्यवहार तथा भविष्य की संभावनाओं पर मूलांक का काफी ज्यादा प्रभाव होता है। अंक राशिफल के अनुसार आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन कार्यों में सफलता मिल सकती है तथा किन जगहों पर सावधानी बरतनी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आइए जानते हैं अंक राशिफल के अनुसार सोमवार का दिन (numerology predictions today) आपके लिए कैसा रहने वाला है।


दैनिक राशिफल को देखते हुए हम अपने जीवन में आने वाली परेशानियों (Aaj ka ank jyotish) को सही कर सकते हैं तथा छोटे-छोटे उपाय करके अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। बात की जाए अंक राशिफल की तो यह मूलांक के आधार पर तय किया जाता है। आप अपनी जन्मतिथि के हिसाब से अपने मूलांक को देख सकते हैं और अपने जीवन में आने वाले बदलाव के बारे में जान सकते हैं। आइए जन्मतिथि के हिसाब से जान लेते हैं सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहने (aaj ka ank jyotish in hindi) वाला है।


मूलांक 1 से 9 के बीच में होते हैं जिसे जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है। कल सोमवार का दिन अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए अलग-अलग ऊर्जा लेकर (ank jyotish today) आने वाला है।


मूलांक के अनुसार राशिफल


मूलांक 1


अगर आपका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है तो कल सोमवार का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रह सकता है। कल सोमवार के दिन कागजी काम निपटाना तथा लंबी अवधि के लिए फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वच्छता को सही रखने के लिए इस मूलांक के लोगों को आराम करना जरूरी होगा। इस मूलांक के लोगों को कल जल्दबाजी में फैसला लेने (ank jyotish rashifal) से बचना होगा।


मूलांक 2


अगर आपका जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है तो 13 अप्रैल के दिन आपको पुराने अटके हुए कामों को सुलझाने का मौका मिलेगा। इस मूलांक के लोगों का कल मन थोड़ा भावुक रह सकता है। इस मूलांक के लोग आज पुरानी बातों को भूलकर रिश्तों की नई शुरुआत कर सकते हैं।


मूलांक 3


अगर आपका जन्म 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है तो सोमवार के दिन आपके मनोरंजन से ज्यादा काम पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आपको व्यायाम करना भी जरूरी होगा। कल 13 अप्रैल के दिन मूलांक के लोगों को सोच समझ कर बोलना होगा तथा अनुशासन का पालन करना होगा।


मूलांक 4


अगर आपका जन्म 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है तो सोमवार का दिन आपके लिए प्रभावशाली रहने वाला है। सोमवार के दिन आप खुद को काफी ज्यादा जिम्मेदार महसूस करेंगे तथा स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आराम करना आपके लिए फायदेमंद होगा।


मूलांक 5


अगर आपका जन्म 5 ,14 और 23 तारीख को हुआ है तो सोमवार के दिन आपको बेचैनी महसूस हो सकती है, स्वास्थ्य को सही रखने के लिए भरपूर पानी पीना होगा। 13 अप्रैल के दिन इस मूलांक के लोगों को परिवार की सपोर्ट मिलेगी तथा पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


मूलांक 6


अगर आपका जन्म 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है तो सोमवार के दिन आप पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है तथा कानूनी मामलों में 13 अप्रैल के दिन आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं वही दूसरों की समस्याओं से टलना आपके लिए फायदेमंद होगा।


मूलांक 7


अगर आपका जन्म 7 16 और 25 तारीख को हुआ है तो सोमवार का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। अगर सोच समझ कर फैसला लिया जाए तो बिजनेस में काफी ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन मानसिक थकान की शिकायत आ सकती है। धन के मामले में जल्दबाजी करने से बचे।


मूलांक 8


अगर आपका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है तो सोमवार का दिन आपकी तरक्की के लिए एक मजबूत दिन साबित हो सकता है। 13 अप्रैल के दिन आप किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य को सही रखने के लिए नींद पूरी लेना फायदेमंद होगा। दूसरों के साथ बातचीत करने में कड़वे शब्दों का उपयोग न करें।


मूलांक 9


अगर आपका जन्म 9,18 और 27 तारीख को हुआ है तो सोमवार का दिन पुराने कार्य को खत्म करने तथा भविष्य की फिक्र करते हुए नई नींव रखने के लिए फायदेमंद होगा। भावनात्मक भारीपन महसूस होने की बात हो सकती है, इसलिए शांत रहें।

Leave a Comment