Haryana Mausam – उत्तर भारत के राज्य में बीते काफी दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मार्च के आखिरी 10 दिनों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अब गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है और एक बार फिर हरियाणा में बादलों की आवाजाही शुरू होने से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में मौसम –
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं पर आंधी-तूफान और गरज- चमक के साथ बरसात का सिलसिला जारी है तो वहीं कुछ राज्य में अब बारिश थम गई है और सूरज की तेज किरणों ने तापमान को बढ़ाना शुरू कर दिया है। लेकिन हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Ka Mausam) और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज आसमान काले बादल नजर आए हैं ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है।
कैसा रहेगा मौसम –
पिछले दो दिनों से हरियाणा (Haryana ka Mausam) में मौसम बिल्कुल साफ है। लगभग सभी जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है। अब तेज धूप निकलने से तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अचानक गर्मी बढ़ने से जहां लोगों के मुसीबतें बढ़ गई है। वहीं किसानों को गेहूं की फसल निकालने का मौका मिल गया है, लेकिन आज रविवार के दिन अचानक आसमान में काले बादल जाने से किसानों को चिंता होने लगी है कि कहीं फिर से आंधी तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि से उनके फैसले नष्ट न हो जाएं।
आने वाले दिनों में हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) की रिपोर्ट के अनुसार, आज हरियाणा में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। अचानक आसमान में छाए काले बादल अब छूमंतर हो गए हैं, जिससे एक बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टल गई है। आज दिन भर तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का काम एहसास हुआ है और मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम साफ रहेगा। अगामी दिनों में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। आईएमडी के ताजा वेदर रिपोर्ट के बाद किसानों को राहत की सांस मिली है।
आसमान में छाएंगे काले बादल –
आज 12 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा (Weather Update) में मौसम साफ रहा है। सुबह की शुरुआत के साथ ही तेज धूप निकली और दिन भर तेज हवाएं चली है। आज अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और दोपहर में लू चलने जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम के समय पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather) की बात करें तो यहां पर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में भी तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है।