Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह खूब उतार-चढ़ाव देखा गया है। जनवरी में जहां सोना नए पीक पर पहुंच गया था, वहीं, बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोना ऑल टाइम हाई से काफी नीचे चल रहा है। अगर एक सप्ताह के रिकॉर्ड को देखें तो एक सप्ताह में सोने चांदी के कीमतों में मजबूती देखी गई है। खबर में जानिए एक सप्ताह में सोने की कीमतों में कितनी तेजी आई है।
अब लगन सीजन शुरू होने को है और ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। आज रविवार के दिन सर्राफा बाजार और एपसीएक्स बंद है, लेकिन सोने चांदी की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है।
MCX पर सोने का भाव
अप्रैल माह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 1,52,690 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी के रेट 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इसके साथ ही कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,771.00 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ है और सिल्वर रेट 76.025 प्रति औंस पर बंद हुआ।
बीते सप्ताह का सोने-चांदी का रिकॉर्ड
एमसीएक्स पर सोने चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह के बंद भाव से इस सप्ताह के बंद भाव के बीच बढ़त देखी गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी के रेट 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे थे। यानि देखें तो एक ही हफ्ते में ही सोने की कीमत में 3,040 रुपये की तेजी रिकॉर्ड की गई है और चांदी की कीमत में 10,700 रुपये की तेजी आई है।
सोने-चांदी की कीमतों का साप्ताहिक डेटा
अगर साप्ताहिक डेटा देखें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को MCX पर सोने का भाव 1,50,100 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और चांदी का भाव 2,33,367 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
उसके बाद 07 अप्रैल 2026 को सोने का भाव 1,50,448 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,30,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
इसके बाद 08 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी की कीमत 2,39,894 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
फिर 09 अप्रैल को सोने का भाव 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ और चांदी का भाव 2,43,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट का भाव 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
जानकारो का कहना है कि मिडिल ईस्ट तनाव के चलते सोने चांदी की कीमतों में ये फेरबदल देखने को मिला है। एक्सपर्ट के अनुसार अगर अमेरिका ईरान के बीच शांति वार्ता शांत होती है तो आगामी समय में सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिल सकता है।
आगे क्या रह सकती है सोने की कीमत
सोने की कीमतें इन दिनों यूएस ईरान युद्ध से प्रभावित हो रही है। वार्ता का दौर विफल रहा है, जिससे फिर से हलचल पैदा हो गई है। इससे बाजार में निवेशक सुरक्षित निवेश जरूर ढूंढ रहे हैं, परंतु कुछ दिनों से सोना चांदी सेफ हेवन की बजाय निवेश की धातु बन चुक हैं। ऐसे में कीमत गिरने या फिर स्थिर रहने की ज्यादा उम्मीद है। हालांकि, सोने और चांदी के दाम आगे की युद्ध की डेवलपमेंट्स पर निर्भर करेंगे। कोई हल निकलता है तो कीमत बढ़ सकती है।