Kia लॉन्च करने जा रही 2 नई हाइब्रिड कार, दमदार फीचर्स से होगी लैस

Kia New SUV : देशभर में किआ की कारों को पहले से ही काफी पसंद किया जाता है। अब किआ ने ग्राहकों के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। अब किआ की ओर से भारतीय बाजारों में 2 नई हाइब्रिड एसयूवी की लॉन्चिंग की जाने वाली है। ऐसे में किआ के ये हाइब्रिड वर्जन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं। खबर में जानिए इन नई हाइब्रिड एसयूवी के बारे में विस्तार से-

देशभर में हाइब्रिड कारों की डिमांड में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। अब इसी बीच Kia इंडिया की ओर से 2 नई हाइब्रिड एसयूवी की लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है। ये नई हाइब्रिड एसयूवी दमदार फीचर्स से लैस होने वाली है। इन दोनों हाइब्रिड एसयूवी का लूक एकदम प्रीमियम होने वाला है। खबर में जानिए इन एसयूवी की कीमत के बारे में-

किआ के कौन से मॉडल होंगे लॉन्च
देशभर में किआ ने 2030 तक Sorento Hybrid और Carnival Hybrid लाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने टार्गेट तय किया है कि 2030 तक देशभर में 7।6 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया जाना चाहिए, जिसमें 4 लाख से अधिक की सेल शामिल है। अब इसके तहत 8 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जाएंगी। इन 8 कारों में Syros EV, Sorento HEV और Carnival HEV का नाम शामिल है। देशभर में हाइब्रिड वाहनों की बढ़ती मांग पर गौर करते हुए ये कदम उठाया गया है।

किआ सोरेंटो की संभावित कीमत
अगर बात करें किआ सोरेंटो की तो यह एक प्रीमियम 3-रो वाली 7-सीटर कार है, जो देशभर में सेल्टोस से ऊपर पोजिशन होगी। इस एसयूवी की सीधी टक्कर महिंद्रा XUV700, टाटा सफारी, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों से होगी। देशभर के लिए इसे लोकल प्रोडक्शन ,Anantapur प्लांट में, करने का प्लान है, ताकि CKD इंपोर्ट की जगह लागत थोड़ी कम रहे। इस एसयूवी की लॉन्च 2026 के मिड या 2027 में हो सकती है और इसकी अनुमानित कीमत 30-35 लाख रुपये के आस-पास है।

किआ सोरेंटो के संभावित फीचर्स
किआ की इस एसयूवी में इंडिया-स्पेसिफिक वर्जन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल हाइब्रिड सिस्टम का यूज हो सकता है, जो सेल्टोस हाइब्रिड में भी आने वाला है। इसके अलावा ग्लोबल मॉडल में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन विकल्प मौजूद है, जो 227-238 hp पावर और 258-350 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। FWD वर्जन में अमेरिकी EPA टेस्ट के मुताबिक 36-37 mpg कॉम्बाइंड माइलेज मिलता है, वहीं, AWD में इसके मुकाबले थोड़ा कम है।


देशभर में ARAI सर्टिफिकेशन के बाद 15-18 kmpl के आसपास माइलेज के आसार है, जो डीजल इंजन वाले मॉडल्स से कहीं बेहतर होने वाला है। इसके साथ ही इस सिस्टम में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ AWD विकल्प भी मौजूद है। एसयूवी का PHEV वर्जन ग्लोबल में 30+ मील इलेक्ट्रिक रेंज और 74 MPGe ऑफर करता है, लेकिन देशभर में शुरुआत HEV से हो सकती है।

किआ सोरेंटो का डिजाइन और लूक
फीचर्स की बात करें तो सोरेंटो EV9-इंस्पायर्ड बोल्ड डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी के केबिन में प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, 12.3-इंच कर्व्ड डुअल डिस्प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बोस या प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और एंबियंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं। इस एसयूवी के थर्ड रो में बढ़िया स्पेस, फ्लैट फोल्डिंग सीट्स प्रैक्टिकलिटी बढ़ाएंगे।

इसके साथ ही सेफ्टी के तौर पर 8 एयरबैग्स, ADAS लेवल 2 फीचर्स शामिल होंगे। इनमें- फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट शामिल है। बता दें कि राइड कंफर्ट और हैंडलिंग बैलेंस्ड रहेगी। वहीं, हाइब्रिड सिस्टम साइलेंट और स्मूद ड्राइविंग ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देगा।

किआ कार्निवल कब होगी लॉन्च
बता दें कि किआ की कार्निवल भारतीय बाजारों में लग्जरी MPV सेगमेंट में टॉप पर आएगाी, जो फैमिली और प्रीमियम ट्रांसपोर्ट के लिए जानी जाती है। इस एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन मौजूदा डीजल-ओनली मॉडल को सप्लीमेंट करेगा ही और उम्मीद है कि ये एसयूवी इसी लॉन्च हो सकती है। किआ की ये एसयूवी 7 या 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश होगी, जिसमें सेकंड रो में ऑटोमैन कैप्टन सीट्स होंगी।

किआ कार्निवल के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस नई अपकमिंग एसयूवी में हाइब्रिड मॉडल में 1।6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। ये कुल 241-245 hp पावर और 271-367 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। इस एसयूवी में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ FWD सेटअप रहने वाला है। अमेरिकी EPA के मुताबिक कॉम्बाइंड माइलेज 32-33 mpg है। वहीं, कुछ रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इसका माइलेज 14.5-23 kmpl तक हो सकता है। डीजल वर्जन के मुकाबले ये काफी बेहतर एफिशिएंसी देगी और इस एसयूवी की रेंज लंबी होगी, जो लॉन्ग ड्राइव्स के लिए बेस्ट है।


प्रीमियम लूक बनाए रखेगी कार्निवल हाइब्रिड
बता दें कि किआ की ये कार्निवल हाइब्रिड प्रीमियम लूक बनाए रखेगी। इस एसयूवी के केबिन में-
12.3-इंच डुअल स्क्रीन्स
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
हेड्स-अप डिस्प्ले
पावर स्लाइडिंग डोर्स
हैंड्स-फ्री टेलगेट
डुअल सनरूफ
थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
प्रीमियम वीगन लेदर सीट्स
बोस 12-स्पीकर साउंड सिस्टम
वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो
वायरलेस चार्जर मिलेंगे

कार्निवल हाइब्रिड के सेफ्टी फीचर्स
साथ ही इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि थर्ड रो सीट्स फ्लैट फोल्ड होकर स्पेस बढ़ जाता हैं और सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में 8 एयरबैग्स, ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि शामिल हैं। कार्निवल हाइब्रिड सेफ्टी और माइलेज के लिहाज से एकदम बेस्ट है।

Leave a Comment